NRLM: ​​​​​रिवाल्विंग फंड के रूप में मुख्यमंत्री शुक्रवार को प्रयागराज की 1200 महिला समूहों को देंगे 1.80 करोड़ रुपये

महिला समूहों को रिवाल्विंग फंड (आरएफ) के रूप में 15-15 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन विभाग से महिलाएं अग्रिम के रूप में लेकर लेनदेन की प्रक्रिया बढ़ाएंगी और निश्चित समय के बाद इसे वापस भी करेंगी।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 05:42 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 05:42 PM (IST)
NRLM: ​​​​​रिवाल्विंग फंड के रूप में मुख्यमंत्री शुक्रवार को प्रयागराज की 1200 महिला समूहों को देंगे 1.80 करोड़ रुपये
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन विभाग से महिलाएं अग्रिम के रूप में लेकर लेनदेन की प्रक्रिया बढ़ाएंगी

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। जनपद के 1200 महिला स्वयं सहायता समूहों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को एक करोड़ 80 लाख रुपये की राशि आवंटित करेंगे। इसके तहत महिला समूहों को रिवाल्विंग फंड (आरएफ) के रूप में 15-15 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन विभाग से महिलाएं अग्रिम के रूप में लेकर लेनदेन की प्रक्रिया बढ़ाएंगी और निश्चित समय के बाद इसे वापस भी करेंगी। वर्चुअल मोड पर मुख्यमंत्री जिलों की चिह्नित महिलाओं से बातचीत भी कर सकते हैं। 

होती रही सीएम के कार्यक्रम के लिए तैयारी

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय में अफसरों की बैठक हो रही है। जिले के करीब 17 हजार स्वयं सहायता समूहों में ऐसे समूहों को शार्ट लिस्ट किया गया, जिनके काम बेहतर हों और उन्हेंं सहायता राशि आवंटित की जाए। साथ ही ऐसी महिलाओं को चिह्नित किया गया, जिनसे मुख्यमंत्री की बात कराई जा सके। जिला मिशन प्रबंधकों को उन महिलाओं से मिलने के लिए भेजा गया है। उनके काम के विवरण लेकर चिह्नित कराया जा रहा है। एनआरएलएम के उपायुक्त अजीत सिंह का कहना है कि कितनी और किस महिला से मुख्यमंत्री बात कर सकते है यह शाम तक तय होगा।

इन महिलाओं को किया गया चिह्नित

समूहों की तीन महिलाओं को चिह्नित किया गया है। इसमें चाका की बीबी फात्मा, बहरिया की संतरा देवी और गुलशन बानो शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इनमें किसी एक महिला से सीएम बात कर सकते हैं। उनसे स्कूल ड्रेस आदि को तैयार कराने के काम पर बात की जाएगी। एंजेल स्वयं सहायता समूह की कोषाध्यक्ष बीबी फात्मा ने बताया कि कोरोना काल में जहां लोग बेरोजगार हो रहे थे। आपदा को अवसर के रूप में 17 हजार स्कूल ड्रेस सिलकर तैयार किया गया। उनके समूह की सात महिलाओं समेत अन्य समूहों की कुल 50 महिलाओं ने इस काम में सहयोग किया था।

chat bot
आपका साथी