पीएम मोदी का वृक्ष और जल संरक्षण आह्वïन जन आंदोलन बना : सांसद रीता जोशी Prayagraj News

वृहद पौधरोपण व पर्यावरण संरक्षण में हमारी भूमिका विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें सांसद डॉक्‍टर रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि हर व्यक्ति को पौधे लगाने चाहिए।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 29 Jul 2019 03:52 PM (IST) Updated:Mon, 29 Jul 2019 03:52 PM (IST)
पीएम मोदी का वृक्ष और जल संरक्षण आह्वïन जन आंदोलन बना : सांसद रीता जोशी Prayagraj News
पीएम मोदी का वृक्ष और जल संरक्षण आह्वïन जन आंदोलन बना : सांसद रीता जोशी Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र की सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वृक्ष और जल संरक्षण का आह्वïान अब जन आंदोलन बन चुका है। लोग जागरूक होकर खुद ही पर्यावरण को संवारने के लिए आगे आ रहे हैं।

सांसद ने कहा, हर व्यक्ति को कम से कम पांच पौधे लगाने चाहिए

सांसद डॉ. रीता जोशी यमुना दृश्य स्थल पर 'वृहद पौधरोपण व पर्यावरण संरक्षण में हमारी भूमिका' विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी में बोल रहीं थीं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण हर नागरिक का कर्तव्य है। हर व्यक्ति को कम से कम पांच पौधे लगाने चाहिए।  पूर्व मंत्री डॉ. नरेंद्र सिंह गौड़ ने कहा कि पौधे लगाना पुनीत कार्य है। वृक्ष धरती का श्रृंगार हैं। हम सब का कर्तव्य है कि धरती को हराभरा बनाए रखें।

नदियों को जीवंत बनाए रखने के लिए भी पौधरोपण आवश्यक : विंध्यवासिनी

मुख्य वक्ता भाजपा के पूर्व महामंत्री विंध्यवासिनी कुमार ने कहा कि नदियों और तालाबों को जीवंत बनाए रखने के लिए भी पौधरोपण जरूरी है। संयोजक भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गणेश केसरवानी ने कहा कि धरती को सुंदर बनाने के लिए सभी को प्राकृतिक नियम का पालन करना चाहिए। गोष्ठी में गिरी बाबा, राजू पाठक, ज्ञानेश्वर शुक्ल, बृजेश मिश्रा, राजेश शर्मा, देवेंद्र मिश्रा, राजेश केसरवानी, श्रवण शर्मा, शिवेंद्र मिश्र आदि मौजूद थे।

प्रचार में जुटे रेलवे के कर्मचारी नेता

यूनियन के पोल के लिए रेलवे के कर्मचारी नेता प्रचार में डटे हैं। हालांकि चुनाव की तिथि अब तक घोषित नहीं हुई है। ऐसे में अगस्त महीने में पोल होने के आसार नहीं है। रेलवे में कर्मचारी यूनियन की मान्यता के लिए हर छह साल में चुनाव होता है। नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के महामंत्री आरडी यादव समेत अन्य ने जनसंपर्क तेज कर दिया है। उन्होंने बताया कि इस चुनाव में जिस यूनियन को मतदान का 35 फीसद वोट मिलेगा, उसी को मान्यता मिलेगी। वहीं नार्थ सेंट्रल रेलवे कर्मचारी संघ के मंडल मंत्री श्याम सिंह भदौरिया के नेतृत्व में छिवकी स्टेशन पर जनसंपर्क किया गया।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी