Magh Mela 2021 : मौनी अमावस्या पर संगम में डुबकी लगाने आए श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्‍टर से पुष्‍प वर्षा

देश के विभिन्न गांव व शहरों से आये श्रद्धालु शुभ बेला में त्रिवेणी की पावन धारा में पुण्य की डुबकी लगाने को उमड़ रहे हैं। श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्‍टर से पुष्‍प वर्षा भी की गई। पुष्‍प वर्षा से श्रद्धालु गदगद हो गए।

By Rajneesh MishraEdited By: Publish:Thu, 11 Feb 2021 11:56 AM (IST) Updated:Thu, 11 Feb 2021 11:56 AM (IST)
Magh Mela 2021 : मौनी अमावस्या पर संगम में डुबकी लगाने आए श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्‍टर से पुष्‍प वर्षा
मौनी अमावस्या पर संगम में स्‍नान को आए श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्‍टर से पुष्‍प वर्षा भी की गई।

प्रयागराज,जेएनएन। माघ मेला के प्रमुख स्नान पर्व  मौनी अमावस्या पर संगम में डुबकी लगाने के लिए जनप्रवाह उमड़ पड़ा है। त्रिवेणी के पावन जल में स्नान करने का सिलसिला भोर से आरंभ हो गया। देश के विभिन्न गांव व शहरों से आये श्रद्धालु शुभ बेला में त्रिवेणी की पावन धारा में पुण्य की डुबकी लगाने को उमड़ रहे हैं। श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्‍टर से पुष्‍प वर्षा भी की गई। पुष्‍प वर्षा से श्रद्धालु गदगद हो गए।

कोरोना संक्रमण की बंदिशों व उसके भय से बेफिक्र श्रद्धालु संगम पवित्र जल में कुछ पल की पनाह पाने को आतुर हैं। हर कोई गंगा-यमुना व अदृश्य सरस्वती की त्रिवेणी में डुबकी लगाने को आतुर हैं। सूर्योदय के बाद भीड़ लगातार बढ़ रही है।  स्नान करके बाहर निकलने वालों का रोम-रोम भक्ति भाव में रमा नजर आ रहा है। दूर-दराज से आए नर, नारी, बच्चे व वृद्धों ने स्नान करके तीर्थपुरोहित के निर्देशानुसार पूजन करके दान कर रहे हैं।

माघ मेला के तीसरे स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर मेला क्षेत्र में अपेक्षा से अधिक भीड़ है। बांध के नीचे पहुँचते ही कोरोना संक्रमण का भय गायब हो जा रहा है। बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली सहित अनेक प्रदेशों से आए श्रद्धालु पवित्र संगम में पुण्य की डुबकी लगा रहे हैं। मौनी अमावस्‍या पर संगम में डुबकी लगाने आए श्रद्धालुओं पर प्रशासन की ओर से पुष्‍प वर्षा की। पूरे मेला क्षेत्र में हेलीकाप्‍टर से पुष्‍प वर्षा हुई। श्रद्धालु प्रशासन के इस इंतजाम से काफी प्रसन्‍न नजर आए। यहां तक आने में रास्‍ते में हुई परेशानी और थकान वह स्‍नान और पुष्‍प वर्षा के बाद भूल गए।

आसपास के घाटों पर बड़ी संख्‍या में श्रद्धालु लगा रहे पुण्‍य की डुबकी

संगम के अलावा गंगा के रामघाट, दारागंज, अक्षयवट, गंगोली शिवाला व फाफामऊ घाट पर स्नान चल रहा है। मेला क्षेत्र में सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध किया गया है। जगह जगह पुलिस के जवान तैनात हैं। जबकि पानी मे जल पुलिस के जवानों की सक्रियता लगातार बनी है। बिछड़ो को मिलाने के लिए खोया पाया शिविर के स्वयंसेवक भी निरंतर सक्रिय हैं।

chat bot
आपका साथी