फायरिंग में घायल छात्र की मौत, दूसरे पक्ष के भाजपा नेता गंभीर

फूलपुर के प्रतापपुर में मकान कब्‍जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट और गोली चली थी। इसमें जख्‍मी छात्र की मौत हो गई जबकि भाजपा नेता को पीजीआइ रेफर किया गया। केस दर्ज कराया गया है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 19 Feb 2019 07:28 PM (IST) Updated:Wed, 20 Feb 2019 11:07 AM (IST)
फायरिंग में घायल छात्र की मौत, दूसरे पक्ष के भाजपा नेता गंभीर
फायरिंग में घायल छात्र की मौत, दूसरे पक्ष के भाजपा नेता गंभीर

प्रयागराज : फूलपुर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर तिराहे पर मुख्य बाजार में सोमवार को मकान कब्जे को लेकर गोली चलने से एक पक्ष के भाजपा नेता और दूसरे पक्ष का एक छात्र जख्मी हो गए थे। उन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई जबकि गंभीर हाल में भाजपा नेता को पीजीआइ लखनऊ रेफर किया गया है। छात्र की मां ने कई के खिलाफ केस दर्ज कराया है। लूटपाट का भी आरोप लगाया है।

क्‍या था मामला

 बता दें कि अतरसुइया गांव में एक मकान के कब्जे को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष सभाजीत मिश्र पुत्र भवानी प्रसाद मिश्र निवासी करुवाडीह व उनके साले स्व. दिनेश मिश्र की पत्नी सुनीता देवी निवासी नेवादा, बरौना, थाना सराय ममरेज के बीच विवाद चल रहा है। कब्जे के लिए सोमवार सुबह से ही दोनों पक्ष के लोग जुटे थे। विवाद के बाद शाम को दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी।

चली थी गोलियां, दो जख्मी हुए थे

मारपीट के दौरान गोलियां भी चलीं। इससे भाजपा के प्रतापपुर मंडल अध्यक्ष सभाजीत मिश्र व अमित मिश्र जख्मी हो गए थे। उन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात रही। उधर अमित मिश्र 22 पुत्र दिनेश मिश्र निवासी नेवादा बरौना पतवा थाना सराय ममरेज की इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई। वहीं सभाजीत मिश्र निवासी करुआडीह, कोतवाली फूलपुर को चिकित्सकों ने पीजीआइ के लिए रेफर कर दिया।

अमित की मां ने हत्या व लूटपाट का दर्ज कराया मुकदमा

मृतक अमित मिश्र की मां सुनीता देवी पत्नी दिनेश मिश्र ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर पर सभाजीत मिश्र पुत्र भवानी प्रसाद, सतीश मिश्र, सुशील मिश्र पुत्रगण सभाजीत, उमा देवी पत्नी सतीश, सिंपी पत्नी सुशील के खिलाफ हत्या सहित कई धारा में पुलिस ने केस दर्ज किया। सुनीता देवी का आरोप है कि मारपीट के दौरान इन लोगों ने घर में घुसकर मंगलसूत्र व कान का बाला भी छीन लिया। वहीं उसके भाई अखिलेश निवासी नागचौरी का पूरा थाना पश्चिमशरीरा जनपद कौशांबी का लाइसेंसी रिवाल्वर भी ले गए। उसके बाद बेटे को गोली मार दी।

अमित एमए का छात्र था

मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा था। वह एमए का छात्र था। बड़ा भाई रोशन लाल व पिता दिनेश मिश्र घर पर खेती किसानी का काम करते हैं। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।

chat bot
आपका साथी