प्रयागराज में शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक में पदाधिकारियों ने विधानसभा चुनाव की तैयारी पर की चर्चा

शहर अध्यक्ष नफीस अनवर ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आपसी मेलजोल से संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करना है। प्रत्येक वार्ड में नुक्कड़ सभा के द्वारा जनता को जोड़ने का उद्देश्य है ताकि यूपी में भय और भ्रष्टाचार मुक्त कांग्रेस की सरकार बन सके।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 07:20 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 07:20 PM (IST)
प्रयागराज में शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक में पदाधिकारियों ने विधानसभा चुनाव की तैयारी पर की चर्चा
पार्टी कार्यालय में जुटे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आहवान पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने मंगलवार शाम बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी पर मंथन किया। इसमें पदाधिकारियों ने चुनाव से पहले जनसंपर्क और सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज करने की बात कही।

घर-घर जनसंपर्क की है जरूरत, बोले पदाधिकारी

शहर के चौक जवाहर स्क्वायर स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय के पार्टी कार्यालय में जुटे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने  बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की। प्रदेश महासचिव मकसूद खान और प्रदेश सचिव वसीम अंसारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को घर-घर पहुंचकर कांग्रेस पार्टी के लिए माहौल तैयार करना चाहिए ताकि यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का मार्ग प्रशस्त हो और प्रदेश को विकास की एक नई दिशा की ओर ले जाया जा सके। यूपी में भय और भ्रष्टाचार से मुक्त कांग्रेस की सरकार दे सकें। 

हर वार्ड में नुक्कड़ नाटक भी करेगी पार्टी

शहर अध्यक्ष नफीस अनवर ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आपसी मेलजोल से संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करना है। प्रत्येक वार्ड में नुक्कड़ सभा के द्वारा जनता को जोड़ने का उद्देश्य है। बैठक की अध्यक्षता तस्लीम उद्दीन और संचालन जिला कांग्रेस प्रवक्ता हसीब अहमद ने किया। इस दौरान नफीस अनवर, तस्लीम उद्दीन, मंजू संत, अनिल कुशवाहा, राजकुमार शुक्ला, इरशाद उल्ला, शकील अहमद, सुष्मिता यादव, सिब्बतैन बब्लू, तन्मय सौरभ, इशरत अली, मो हसीन, श्रीश चन्द्र दुबे, अनूप सिंह, कामेश्वर सोनकर, अरशद अली, नागेंद्र मिश्रा, गुलाम साबिर, नफीस कुरैशी, संजय सिंह, तालिब अहमद समेत आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी