पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका

आरोप लगाया कि ममता बनर्जी समाज को बांट रही हैं। एक विशेष वर्ग पर बड़ा ध्यान दिया जा रहा है। वह समाज को तोडऩे का काम कर रही हैं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 16 May 2019 08:54 PM (IST) Updated:Thu, 16 May 2019 08:54 PM (IST)
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका
प्रयागराज, जेएनएन। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयानों को लेकर राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्‍याप्‍त है। कार्यकर्ताओं ने लल्ला चुंगी के पास ममता बनर्जी का पुतला दहन किया। इस दौरान उनके खिलाफ नारेबाजी भी हुई। 
  राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी समाज को बांट रही हैं। एक विशेष वर्ग पर बड़ा ध्यान दिया जा रहा है। वह समाज को तोडऩे का काम कर रही हैं। बंगाल में स्थिति बहुत भयावह हो गई है। वहां आरएसएस के लोगों की हत्या करवा दी जाती है। हिंदू वहां सुरक्षित नहीं रह गया है। बेवजह लोगों को प्रताडि़त किया जा रहा है। यह देश की एकता और अखंडता पर हमला है। ममता राजनीतिक लाभ के लिए यह सब कर रही हैं लेकिन जनता उनकी चाल को समझ चुकी है। आगामी चुनावों में उन्हें खुद ही वहां की जनता सबक सिखा देगी।
 हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि हिंदू शांतिप्रिय होता है,समाज में समरसता से रहता है। इसे हिंदुओं की कमजोरी न समझी जाए। हिंदुओं को मिटाने की साजिश रचने वाले अपने मकसद में कभी कामयाब नहीं होंगे। हिंदुओं को अंग्रेज और मुगल नहीं मिटा पाए तो इनकी क्या बिसात है। हिंदुओं के खिलाफ जहर उगलने वाले कभी कामयाब नहीं होंगे।पुतला दहन में युवा हिंदू वाहिनी के प्रदेश संगठन मंत्री एके लालौरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष अमित कुमार गोस्वामी, दिवाकर कुमार गुप्ता, हिमांशु तिवारी, संदीप कुमार मौर्य, शिवा, राहुल, राजू पाल, शैलेंद्र सिंह, प्रियांशु तिवारी, शिवम सिंह आदि मौजूद रहे।  

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी