इंदिरा ने किसानों को हरित क्रांति दी तो मोदी ने जीएसटी थोपा : राजबब्बर

कांग्रेस ने कहा कि इंदिरा गांधी की कुर्बानी को देश कभी भुला नहीं सकता। महापौर और पार्षद पद प्रत्याशियों को जिताकर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है।

By Nawal MishraEdited By: Publish:Fri, 17 Nov 2017 08:14 PM (IST) Updated:Fri, 17 Nov 2017 08:14 PM (IST)
इंदिरा ने किसानों को हरित क्रांति दी तो मोदी ने जीएसटी थोपा : राजबब्बर
इंदिरा ने किसानों को हरित क्रांति दी तो मोदी ने जीएसटी थोपा : राजबब्बर

इलाहाबाद (जेएनएन)। कांग्रेस ने कहा कि इंदिरा गांधी की कुर्बानी को देश कभी भुला नहीं सकता। उनके जीवन दर्शन से प्रेरणा लेनी चाहिए। यहां महापौर और पार्षद पद प्रत्याशियों को जिताकर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि इंदिरा गांधी में कभी दुर्गा तो कभी झांसी की रानी का रूप देखा गया। उनके फैसले हमेशा याद किए जाएंगे। यूपी सरकार पर भी निशाना साधा। इंदिरा जन्म शताब्दी समारोह के समापन अवसर पर शुक्रवार को राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि उन्होंने बड़ी कुर्बानी दी है। 

लोकतंत्र में यह अच्छी बात है कि आमजन भी राजनीति में सर्वोच्च कुर्सी पर पहुंचे। यही महात्मा गांधी का भी सपना था। मगर पीएम मोदी जिस कुर्बानी की बात करते हैं वह फरेब है। कुर्बानी तो कांग्रेस के लोगों ने दी है। नेहरू, इंदिरा और राजीव गांधी ने दी है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। नेहरू ने लोकतंत्र दिया। इंदिरा ने देश को आगे बढ़ाया। राजीव गांधी ने सत्ता का विकेंद्रीकरण किया और निकायों को स्वायत्तता दी। 

chat bot
आपका साथी