नहीं चाहिए जुमलेबाजी की सरकार : कुशवाहा

जागरण संवाददाता, इलाहाबाद : बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश और देश

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jun 2018 08:00 AM (IST) Updated:Sat, 23 Jun 2018 08:00 AM (IST)
नहीं चाहिए जुमलेबाजी की सरकार : कुशवाहा
नहीं चाहिए जुमलेबाजी की सरकार : कुशवाहा

जागरण संवाददाता, इलाहाबाद : बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश और देश की जनता जुमलेबाजी की सरकार से ऊब चुकी है। गरीब, किसान और मजदूर भुखमरी के कगार पर है। प्रधानमंत्री के वायदे झूठे साबित हुए। बसपा नेता और कार्यकर्ता घर-घर जाकर इस जुमलेबाजी की सरकार को उखाड़ फेंकने की तैयारी करें।

उक्त बातें इलाहाबाद के दो दिवसीय दौरे पर आए बसपा के प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा ने शुक्रवार को ममफोर्डगंज में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में चार मंडलों के पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। प्रदेश की जनता परेशान है, उसे सहारा चाहिए। ऐसे में बसपा के लोग जनआंदोलन चलाएं। उन्होंने कहा कि देश में अमन, चैन और भाईचारा कायम करने के लिए बहन मायावती का सत्ता में आना जरूरी है। लोकसभा चुनाव में बसपा का सपा से गठबंधन होगा, इस सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष साफ-साफ कुछ नहीं बोले। उन्होंने कहा कि जो बहन मायावती का फैसला होगा वही मान्य होगा और उन्होंने फैसला सुना दिया है। उन्होंने कहा कि हमारी सीधे लड़ाई भाजपा से है। पार्टी की समीक्षा बैठक करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी के तमाम नेताओं के घर भी गए। यहां से उन्हें मीरजापुर जाना है। विधान परिषद के पूर्व सदस्य सुनील चित्तौड़ ने कहा कि समाजिक तालमेल के लिए पूर्व सीएम मायावती को प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है। कार्यकर्ता सम्मेलन में मदन रामजी, अशोक गौतम, अमरेंद्र भारतीय, जगन्नाथ पाल, राजू गौतम, टीकेश गौतम आदि रहे।

chat bot
आपका साथी