होली के बाद महानगरों की तरफ वापसी के लिए 22 मार्च से चलेंगी पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेन

होली पर लाखों लोग महानगरों से घर आए हैं। वापसी में भी इसी तरह ट्रेनों में भारी भीड़ होगी। इसे देखते हुए रेलवे ने पांच जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों को चलाने की घोषणा की है। सभी ट्रेनों का टाइम टेबल भी जारी कर दिया गया है।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Sat, 19 Mar 2022 06:40 AM (IST) Updated:Sat, 19 Mar 2022 06:40 AM (IST)
होली के बाद महानगरों की तरफ वापसी के लिए 22 मार्च से चलेंगी पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेन
होली के बाद 22 मार्च से शुरू हो जाएंगी वापसी की ट्रेन

प्रयागराज, जेएनएन। होली पर लाखों लोग महानगरों से घर आए हैं। वापसी में भी इसी तरह ट्रेनों में भारी भीड़ होगी। इसे देखते हुए रेलवे ने पांच जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों को चलाने की घोषणा की है। सभी ट्रेनों का टाइम टेबल भी जारी कर दिया गया है।

22 मार्च से एक अप्रैल तक होगा होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन

एनसीआर के सीपीआरओ डा. शिवम शर्मा ने बताया कि होली के बाद यात्रियों की वापसी के समय भी पर्याप्त अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसमें 02363/02364 पटना –आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस विशेष ट्रेन पटना से 24 व 27 को पटना से रात 10.20 बजे चलेगी, सुबह 5.10 बजे प्रयागराज और शाम सवा तीन बजे आनन्द विहार बहुंचेगी। वापसी में 25 व 28 को आनंद बिहार से रात में 11.30 बजे चलेगी, सुबह 9.30 बजे प्रयागराज और शाम को साढ़े पांच बजे पटना पहुंचेगी।

05561/05562 जयनगर-लोक मान्य तिलक एक्सप्रेस विशेष ट्रेन जयनगर से 22 व 29 को रात 11.50 बजे चलेगी, दूसरे दिन दोपहर 1.40 बजे प्रयागराज व तीसरे दिन दोपहर 1 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी। वापसी में 25 मार्च व एक अप्रैल को लोकमान्य तिलक से रात सवा 12 बजे चलेगी, दूसरे दिन रात 11.05 बजे छिवकी व तीसरे दिन शाम तीन बजे जय नगर पहुंचेगी। 02397/02398 गया- दिल्ली सुपर फास्ट एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 22 व 25 को गया से सुबह 7:10 बजे चलेगी, दोपहर 12.45 बजे प्रयागराज व रात 11:35 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में 23 व 26 को दिल्ली से सुबह 8.10 बजे चलेगी, शाम 5.50 बजे प्रयागराज व रात 11 बजे गया पहुंचेगी।

01021/01022 लोक मान्य तिलक -गोरखपुर विशेष गाड़ी लोक मान्य तिलक से - 19, 24, 27 व 31 को दोपहर सवा दो बजे चलेगी, दूसरे दिन शाम 6.50 बजे प्रयागराज, तीसरे दिन रात 2.45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में गोरखपुर से 21, 26, 29 मार्च व दो अप्रैल को दोपहर 2.25 बजे चलेगी, रात 9.35 बजे प्रयागराज व तीसरे दिन सुबह 3.35 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी।

chat bot
आपका साथी