भाजपा जिलाध्यक्षों के नाम तय, जल्द होगी घोषणा Prayagraj News

जिले में तीन अध्यक्ष के पद हैैं। इनके लिए 91 लोगों ने दावा ठोंकते हुए नामांकन पत्र जमा किया है। हालांकि पार्टी हाईकमान के सामने तीनों अध्यक्ष पद के लिए 12 नाम ही रखे गए थे।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 25 Nov 2019 10:22 PM (IST) Updated:Mon, 25 Nov 2019 10:22 PM (IST)
भाजपा जिलाध्यक्षों के नाम तय, जल्द होगी घोषणा Prayagraj News
भाजपा जिलाध्यक्षों के नाम तय, जल्द होगी घोषणा Prayagraj News

प्रयागराज,जेएनएन । भाजपा जिलाध्यक्षों के नाम फाइनल हो गए हैैं। इसके लिए पार्टी प्रदेश हाईकमान की ओर से भी हरी झंडी दे दी गई है। जल्द ही सूची जारी की जाएगी। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों का कहना है कि महानगर, गंगापार और यमुनापार में जिलाध्यक्ष पद के लिए नाम तय हो गए हैैं। लखनऊ में वरिष्ठ नेताओं ने मंत्रणा कर सूची को अंतिम रूप दिया है। जिले में तीन अध्यक्ष के पद हैैं। इनके लिए 91 लोगों ने दावा ठोंकते हुए नामांकन पत्र जमा किया है। हालांकि पार्टी हाईकमान के सामने तीनों अध्यक्ष पद के लिए 12 नाम ही रखे गए थे। उधर नए अध्‍यक्षों को लेकर कार्यकर्ताओं में कयास का दौर जारी है कि अगला अध्‍यक्ष कौन होगा।

जनता दर्शन में डिप्टी सीएम ने सुनीं समस्याएं

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने आवास पर जनता दर्शन के दौरान आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अफसरों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश भी दिए। पूर्वान्ह 11 बजे वह लखनऊ चले गए। इस दौरान महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, पूर्व विधायक दीपक पटेल, वरिष्ठ नेता सुबोध सिंह, संजय गुप्ता, विक्रमजीत सिंह भदौरिया, पवन श्रीवास्तव, मनोज कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

जमीनी कार्यकर्ताओं को ही प्रियंका की तरजीह

कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा कांग्रेस के सांगठिक ढांचे को व्यापक स्तर पर मजबूती देने में जुटी हैं। यह बातें प्रियंका से नई दिल्ली में मुलाकात के बाद लौटे राज्य कार्य समिति के सदस्य किशोर वाष्र्णेय ने कही। उन्होंने बताया कि प्रियंका ने बातचीत में स्पष्ट किया कि वह जमीनी कार्यकर्ताओं को ही तरजीह देंगी। उन्होंने किशोर से करीब 17 मिनट बातचीत की।

chat bot
आपका साथी