परिवारवाद से मुक्त नहीं हो पा रही है कांग्रेस : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद Prayagraj News

प्रदेश के डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस परिवारवाद से मुक्‍त नहीं हो पाई है। कहा कि भाजपा में पराक्रम करने वाले कार्यकर्ताओं को मंजिल मिलती है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 11 Aug 2019 12:03 PM (IST) Updated:Sun, 11 Aug 2019 12:03 PM (IST)
परिवारवाद से मुक्त नहीं हो पा रही है कांग्रेस : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद Prayagraj News
परिवारवाद से मुक्त नहीं हो पा रही है कांग्रेस : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को कहा कि कांग्रेस परिवारवाद से मुक्त नहीं हो पा रही है। यही उसके पतन का कारण है। उन्होंने कहा कि गांधी से फिर गांधी के हाथों में पार्टी अध्यक्ष पद का कमान पहुंच गया। कहा कि राहुल गांधी फेल हो गए और सोनिया गांधी पहले से ही फेल थीं। इसके बाद प्रियंका गांधी को अध्यक्ष बनाया जाएगा तो वह भी फेल हो जाएंगी, जिसके बाद फिर राहुल ही अध्यक्ष बनेंगे। मतलब वही ढाक के तीन पात की बात कांग्रेस में चरितार्थ हो रहा है।

बोले, भाजपा में पराक्रम करने वाले कार्यकर्ताओं को मिलती है मंजिल

रविवार को मीडिया से मुखातिब डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि भाजपा ही असली लोकतांत्रिक पार्टी है जिसमें पराक्रम करने वाले कार्यकर्ताओं को मंजिल मिलती है जबकि कांग्रेस में परिक्रमा करने वालों को आगे बढ़ाया जाता है। भाजपा में साधारण कार्यकर्ता भी विधायक, सांसद और मंत्री बन जाता है। संगठन में अहम जिम्मेदारी पा जाता है।

बोले, कश्मीर में लोग अब विवाद नहीं बल्कि विकास चाहते हैं

डिप्टी सीएम ने कहा कि कश्मीर के लोग अब विवाद नहीं बल्कि विकास चाहते हैं जो भाजपा की केंद्र की सरकार कर रही है। कहा कि 370 कैंसर बीमारी थी जिसका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने सर्जरी कर दिया। कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार देश से आतंकवाद और अलगाववाद को खत्म करके रहेगी।

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर फोटो प्रदर्शनी का किया अवलोकन

डिप्टी सीएम ने विश्व फोटोग्राफी दिवस के मौके पर फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इसके बाद वह एसआरएन हास्पिटल में भाजपा नेता लक्ष्मीशंकर का हाल जानने पहुंचे। हास्पिटल में सुपर स्पेशियलिटी चिल्ड्रेन हॉस्पिटल के लिए भूमि पूजन भी किया। इसके पहले उप मुख्यमंत्री ने आवास पर कौशांबी के सांसद विनोद सोनकर के साथ वार्ता की। फिर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। रविवार दोपहर पुलिस लाइन से उप मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से आजमगढ़ के लिए रवाना होंगे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी