उप मुख्‍यमंत्री केशव मौर्य ने किया ट्वीट-किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस, सपा, बसपा और तृणमूल कांग्रेस में झूठ बोलने की प्रतियोगिता

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया। ट्वीट में डिप्‍टी सीएम ने लिखा है कि किसानों को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस सपा बसपा तृणमूल कांग्रेस और आप में मानो झूठ बोलने की प्रतियोगिता चल रही है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 26 Dec 2020 08:50 AM (IST) Updated:Sat, 26 Dec 2020 08:50 AM (IST)
उप मुख्‍यमंत्री केशव मौर्य ने किया ट्वीट-किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस, सपा, बसपा और तृणमूल कांग्रेस में झूठ बोलने की प्रतियोगिता
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर विपक्षी पार्टियों को आड़े हाथों लिया।

प्रयागराज, जेएनएन। देश के किसानों को भ्रमित किया जा रहा है। इस समय कांग्रेस, सपा, बसपा, तृणमूल कांग्रेस और आप में मानो झूठ बोलने की प्रतियोगिता चल रही है। यह बातें उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर लिखा। कहा कि सभी मोदी विरोधी एक होकर झूठ बोलने की प्रतियोगिता में शामिल हैं। इसी क्रम में आप नेता मनीष सिसोदिया की बहस की चुनौती पर ट्वीट किया है कि दिल्ली की आबादी से ज्यादा हमारे यहां छात्र हैं।

किसानों के हित में सदैव भाजपा सरकार : सिद्धार्थ

भाजपा को किसानों की शुभचिंतक बताते हुए प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने ट्वीट किया है कि भाजप ने हमेशा किसानों के हित में कदम उठाया है। वर्ष 2018-19 में 3173, वर्ष 2019-20 में 3967, वर्ष 2020-21 में 4342 धान क्रय केंद्र खोले गए थे। किसानों के लिए उत्तर प्रदेश में कृषि कल्याण केंद्रों की स्थापना की गई। सिंगल विंडो सिस्टम से किसानों को गुणवत्ता युक्त बीज, कृषि रक्षा रसायन और कृषकों को परामर्श की व्यवस्था भी की गई है।

बोले-प्रदेश सरकार निर्यातकों और उद्यमियों को हर सुविधा मुहैया कराएगी

मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने एक अन्य ट्वीट में लिखा है कि प्रदेश की योगी सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट में ही 45 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ का ऋण माफ कर प्रधानमंत्री के 2017 के विधानसभा चुनाव मेंं किए वादे को पूरा किया। यह भी बताया कि प्रदेश सरकार निर्यातकों और उद्यमियों को हर सुविधा मुहैया कराएगी। प्रत्येक जिले में इसके लिए काम भी चल रहा है।

chat bot
आपका साथी