गर्भवती महिला की मौत, पति व देवर पर हत्या का केस

वह गर्भवती थी। पति शराबी था। अक्‍सर दोनों में झगड़ा होता था। संदिग्‍ध दशा में विवाहिता की मौत हो गई। मायकेवालों ने हत्‍या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 28 May 2019 09:34 PM (IST) Updated:Tue, 28 May 2019 09:34 PM (IST)
गर्भवती महिला की मौत, पति व देवर पर हत्या का केस
गर्भवती महिला की मौत, पति व देवर पर हत्या का केस

प्रयागराज, जेएनएन। नैनी थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी दलित बस्ती में रहने वाली विवाहिता संगीता (27) पत्नी मक्खन की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पति व दो देवर जोगेंदर, विक्की के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बीमारी से मौत की पुष्टि हुई है। महिला की मौत से बच्चे बिलखते रहे और परिवार में मातम छाया रहा। 

 रात में हुई थी पति-पत्नी में मारपीट

नैनी के चकदोंदी निवासी सुरेश चंद्र ने अपनी बेटी संगीता की शादी करीब 10 साल पहले मक्खन से की थी। मक्खन ट्राली चलाता है। उसकी दो बेटियां आंचल व काजल हैं। पत्नी संगीता सात माह की गर्भवती थी। कहा जा रहा है कि शराब पीने को लेकर अक्सर पति-पत्नी में झगड़ा होता था। सोमवार रात भी उनके बीच मारपीट हुई थी। मंगलवार सुबह संगीता की लाश चारपाई पर मिली तो खलबली मच गई। कुछ ही देर में वहां आसपास के लोग पहुंच गए। 

मायकेवालों ने किया हंगामा, केस दर्ज कराया

खबर पाकर मायके से पिता सुरेश समेत अन्य लोग आ गए। शरीर पर चोट के निशान देख हंगामा शुरू कर दिया। यह भी कहा कि काफी दिनों से संगीता को परेशान किया जा रहा था। उन्होंने पैसे की खातिर पिटाई करने और हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। इसी बीच पति व अन्य लोग घर छोड़कर भाग निकले। दोपहर बाद संगीता के शव का पोस्टमार्टम हुआ तो पता चला कि सेफ्टीसीमिया के कारण उसके दोनों फेफड़ों में मवाद भर गया था। इसी कारण मौत हुई है। गर्भ में सात माह का बेटा था, उसकी भी मौत हो गई। 

बोले नैनी इंस्पेक्टर

इंस्पेक्टर नैनी विनोद कुमार सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, सिर से मां का साया उठने से बच्चियां बिलखती रहीं। आसपास की महिलाएं उन्हें ढांढस बंधाती रहीं। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी