Cyber Crime : इस अपराध का ग्राफ नीचे नहीं आ रहा, पढ़े लिखे लोग ही हो रहे साइबर शातिरों के शिकार

Cyber Crime साइबर अपराध करने वाले पुलिस के हर चक्रव्यूह को तोड़ देते हैं। पुलिस एक पर विराम लगाती है तो वह दूसरा रास्ता निकाल लेते हैं। पहले साइबर शातिर लोगों को सिर्फ फोन करते थे और उनके मोबाइल पर ओटीपी नंबर आने पर उसे पूछते थे।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 03 Nov 2020 07:48 AM (IST) Updated:Tue, 03 Nov 2020 07:48 AM (IST)
Cyber Crime : इस अपराध का ग्राफ नीचे नहीं आ रहा, पढ़े लिखे लोग ही हो रहे साइबर शातिरों के शिकार
प्रयागराज में साइबर क्राइम नहीं रुक पा रहा है। हालांकि पुलिस कोशिश कर रही है।

प्रयागराज, जेएनएन। साइबर अपराध को रोकने के लिए प्रयागराज की पुलिस ने अगल सेल का गठन किया। इसमें पुलिस कर्मियों की तैनाती की। इंटरनेट मीडिया फेसबुक पर साइबर शातिरों से लोगों को बचाने के लिए तमाम जागरूकता संबंधित सूचनाएं जारी कीं। बावजूद इसके इस अपराध का ग्राफ नीचे नहीं आ रहा है। प्रतिदिन लोग साइबर शातिरों के जाल में फंसकर अपनी मेहनत की कमाई को गवां रहे हैं। इसमें सर्वाधिक संख्या पढ़े लिखे लोगों की है। इससे पुलिस और भी परेशान है।

लोगों को जाल में फंसाने को अपनाते हैं नए-नए हथकंडे

साइबर अपराध करने वाले पुलिस के हर चक्रव्यूह को तोड़ देते हैं। पुलिस एक पर विराम लगाती है तो वह दूसरा रास्ता निकाल लेते हैं। पहले साइबर शातिर लोगों को सिर्फ फोन करते थे और उनके मोबाइल पर ओटीपी नंबर आने पर उसे पूछते थे। पुलिस ने इस ओर लोगों को जागरूक किया, जिससे ऐसे अपराध कम होने लगे। इस पर साइबर शातिरों ने नई तरकीब निकाली और अब फोन करने के साथ ही मोबाइल पर एक लिंक भेजते हैं। जिसे जाल में फंसाना होता है उससे उस लिंक को टच करने की बात कहते हैं। जैसे ही लिंक को टच किया जाता है, मोबाइल नंबर पर ओटीपी आ जाता है। ओटीपी उस लिंक में डालते ही आपके खाते से रुपये उड़ जाते हैं।

कैसे लोगों को अपनी तरफ करते हैं आकर्षित

लोगों को पूरा विश्वास दिलाने के लिए साइबर शातिर पहले ऐसी बातें करेंगे कि आप सोच भी नहीं सकते कि आप किस जाल में फंस रहे हैं। फिर आपको लुभावने स्कीम के बारे में बताया जाएगा। कहा जाएगा कि आपको भरपूर फायदा मिलेगा, इसके लिए आपको सदस्य बनना है ताकि इन स्कीमों के बारे में समय-समय पर जानकारी मिलती रही। बात समाप्त करते समय उस लिंक के बारे में बताया जाएगा और कहा जाएगा कि उसे क्लिक करते ही आप उस साइड के सदस्य बन जाएंगे। यह सब निश्शुल्क रहेगा।

इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होंगे ठगी के शिकार

किसी भी अंजान व्यक्ति का फोन आने पर बात न करें। बार-बार फोन आने पर सिर्फ उसके बारे में पूछें, अपना नाम-पता कतई न बताएं। अगर वह व्यक्ति आपका नाम और पता बता भी देता है तो आप अपनी तरफ से कोई जानकारी न दें। आधारकार्ड, पेन कार्ड, बैंक खाते आदि के बारे में कुछ न बताएं।

chat bot
आपका साथी