Coronavirus Prayagraj News : संक्रमण ने जुलाई से पकड़ी रफ्तार, अगस्त में तेजी बरकरार

Coronavirus Prayagraj News 23 जुलाई के बाद एक दिन को छोड़ दिया जाए तो रोज 100 से 200 के बीच मरीज मिल रहे हैं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 07 Aug 2020 08:53 PM (IST) Updated:Fri, 07 Aug 2020 08:53 PM (IST)
Coronavirus Prayagraj News : संक्रमण ने जुलाई से पकड़ी रफ्तार, अगस्त में तेजी बरकरार
Coronavirus Prayagraj News : संक्रमण ने जुलाई से पकड़ी रफ्तार, अगस्त में तेजी बरकरार

प्रयागराज, जेएनएन। जिले में 23 जुलाई से कोरोना ने जो रफ्तार पकड़ी तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। अगस्त में भी कोरोना की सरपट दौड़ जारी है। मरीजों की संख्या तो बढ़ ही रही है, मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। बीते छह दिन में ही 16 मौतें हो चुकी हैं। जबकि इसके पहले जुलाई तक यह आंकड़ा 50 था। चिकित्सकों की मानें तो मरीजों की संख्या में अभी और तेजी आएगी। नोडल अधिकारी कोविड-19 डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए विभाग द्वारा हर कदम उठाए जा रहे हैं। मरीजों के बढऩे का सबसे बड़ा कारण है जांच में आई तेजी। हालांकि लोगों की लापरवाही विभाग की कवायद में खलल डाल रही है। लोगों को अब जागरूक होना ही होगा।

रोज मिल रहे 100 से 200 मरीज

-23 जुलाई के बाद एक दिन को छोड़ दिया जाए तो रोज 100 से 200 के बीच मरीज मिल रहे हैं। चिकित्सक भले ही यह कहें कि जांच तेज होने पर आंकड़ों की तस्वीर बदली है, पर कहीं न कहीं इसके पीछे आमजन की लापरवाही भी बड़ा कारण है। लॉकडाउन हटने के बाद लोगों ने जो बेफिक्री दिखाई, उसका असर भी अब दिख रहा है।

ऐसे बढ़ते गए मरीज

तारीख - मरीज - मौत

23 जुलाई - 110 - 02

24 जुलाई - 84- 03

25 जुलाई - 101 - 02

26 जुलाई - 114 - 01

27 जुलाई - 149 - 01

28 जुलाई - 125 - 01

29 जुलाई - 149 - 00

30 जुलाई - 239 - 00

31 जुलाई - 188 - 02

एक अगस्त - 141 - 02

दो अगस्त - 119 - 01

तीन अगस्त - 134 - 02

चार अगस्त - 199 - 02

पांच अगस्त - 198 - 03

छह अगस्त - 180- 04

chat bot
आपका साथी