Coronavirus Prayagraj News : जिले में संक्रमित 141 नए मरीज मिले, दो की मौत

अब तक जनपद में 2569 कोरोना के मामले मिल चुके हैं। लगातार बढ़ रहे मरीजों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की भी मुश्किलें बढ़ती जा रही है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 02 Aug 2020 07:48 AM (IST) Updated:Sun, 02 Aug 2020 10:32 AM (IST)
Coronavirus Prayagraj News : जिले में संक्रमित 141 नए मरीज मिले, दो की मौत
Coronavirus Prayagraj News : जिले में संक्रमित 141 नए मरीज मिले, दो की मौत

प्रयागराज,जेएनएन। जिले में शनिवार की देररात आई रिपोर्ट में संक्रमित  141 नए केस मिले हैं। जबकि स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती दो कोरोना संक्रमित महिलाओं की मौत भी हुई है। कोरोना के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। जबकि इस पर नियंत्रण पाने के लिए तमाम कवायदें की जा रही हैं, लेकिन इसका कोई असर नहीं हो रहा है। 49 मरीज स्वस्थ होकर अपने घरों को चले गए।

आज से अधिक से अधिक मरीजों की जांच

अब रविवार से कोरोना के लक्षण वाले मरीजों को पहचान की जाएगी, उम्मीद है कि कोरोना मरीजों की संख्या अधिक होने की जानकारी भी सामने आएगी। जितनी अधिक जांच हो रही हैं उसी के हिसाब से मरीजों की संख्या भी बढ़ती ही जा रही है। अब तक जनपद में 2569 कोरोना के मामले मिल चुके हैं। लगातार बढ़ रहे मरीजों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की भी मुश्किलें बढ़ती जा रही है। इतनी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिलने लगे हैं कि मरीजों को भर्ती कराने, होम आइसोलेशन में रहने आदि की व्यवस्था डगमगाने लगी है। कोरोना से मरने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। औसतन प्रतिदिन दो कोरोना मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है।

एसआरएन कोविड अस्पताल के नोडल डॉ. सुजीत वर्मा ने बताया कि एसआरएन में कोरोना के दो मरीज की मौत हुई। इसमें एक महिला सोरांव क्षेत्र की रहने वाली है, जिसमें उम्र करीब 50 साल रही। वह 30 जुलाई को एसआरएन में भर्ती हुई थी। उसकी हालत गंभीर थी। शुक्रवार की देर रात उसकी मौत हो गई। इसी तरह एक मरीज कीडगंज की रहने वाली थी। उसे भी इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। वह ब्लड प्रेशर और निमोनिया की बीमारी जूझ रही थीं।

chat bot
आपका साथी