शहर के विकास कार्यो में लाएं तेजी : नगर विकास राज्यमंत्री

जागरण संवाददाता, इलाहाबाद : नगर विकास राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव शनिवार को सर्किट हाउस

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Apr 2018 01:03 PM (IST) Updated:Sat, 21 Apr 2018 01:03 PM (IST)
शहर के विकास कार्यो में लाएं तेजी : नगर विकास राज्यमंत्री
शहर के विकास कार्यो में लाएं तेजी : नगर विकास राज्यमंत्री

जागरण संवाददाता, इलाहाबाद :

नगर विकास राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव शनिवार को सर्किट हाउस पहुंच। यहा उन्होंने नगर निगम एवं जल निगम के अधिशासी अभियंता समेत अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने शहर में हो रहे विकास कायरें को निर्धारित समय के पहले व गुणवत्तायुक्त ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया। नगर विकास राज्य मंत्री ने नगर आयुक्त हरिकेश चौरसिया से शहर के विकास कायरें की जानकारी ली। नगर आयुक्त ने बताया कि शहर में सीवर लाइन डालने का काम तेजी से कराया जा रहा है। बताया कि 30 जून के पहले शहर के सभी वार्डो में सीवर लाइन बिछा दिया जाएगा ताकि बारिश में किसी तरह की समस्या न होने पाए। बताया कि नमामि गंगे योजना के तहत शहर में शौचालयों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। संबंधित लोगों को निर्देशित किया किया गया है कि शहर में जहा भी जगह मिले वहा शौचालय का निर्माण कर किया जाए ताकि कुंभ मेले के पहले शौचालय का काम पूरा हो जाए। अभी 104 स्थान चिह्नित किए जा रहे हैं जहा शौचालय बनने हैं। बताया कि 80 वार्डो में 72 वार्ड में इस समय कूड़ा कलेक्शन हरी भरी के द्वारा किया जा रहा है। नगर विकास मंत्री ने नगर पंचायतों में हैंडपंपों की मरम्मत व नए हैंडपंप लगाए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि इसके लिए सभी जिलों के डीएम के खाते में 16 जनवरी को बजट अवमुक्त किया गया है । प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को पूरी जानकारी दी जाए और यह बताया जाए कि इस योजना में 15 साल कोई ब्याज नहीं लगना है।

chat bot
आपका साथी