नौकरी के नाम पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, वायुसेना के दो अधिकारियों पर केस

नौकरी के नाम पर एक महिला से सामूहिक दुष्‍कर्म किया गया। कोर्ट के आदेश पर धूमनगंज पुलिस ने एयरफोर्स के दो अधिकारियों पर रिपोर्ट दर्ज की।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 21 Oct 2018 08:37 PM (IST) Updated:Sun, 21 Oct 2018 08:37 PM (IST)
नौकरी के नाम पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, वायुसेना के दो अधिकारियों पर केस
नौकरी के नाम पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, वायुसेना के दो अधिकारियों पर केस

प्रयागराज : धूमनगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला से नौकरी के नाम पर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने वायुसेना के अधिकारी जिम्मी चेरियन व हरमन प्रीत सिंह निवासी बेगम बाजार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  पीडि़ता का आरोप है कि वह नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रही थी। तभी जुलाई 2017 में उसकी मुलाकात जिम्मी चेरियन से हुई। उन्होंने नौकरी लगवाने की बात कही। इसके बाद हरमन प्रीत सिंह के दफ्तर में बुलवाया। इसके बाद अक्सर दफ्तर बुलाते और शारीरिक शोषण करते। 20 अगस्त 2017 की शाम दोनों अधिकारी उसके घर पर आ गए। आरोप है कि वहां नौकरी का लालच देकर जबरन दुष्कर्म किया। विरोध पर सैन्य अफसर होने का रौब गांठा। पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।

 पीडि़ता का यह भी आरोप है कि जब वह थाने पर शिकायत लेकर पहुंची तो उसे भगा दिया गया। पुलिस अधिकारियों को भी शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इससे परेशान होकर उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया।

  इंस्पेक्टर धूमनगंज संदीप मिश्रा का कहना है कि एयरफोर्स में भर्ती के दौरान एक शख्स फर्जी तरीके से भर्ती होना चाह रहा था, लेकिन कागजात गलत मिलने पर उसे बाहर कर दिया गया था। अब उसी व्यक्ति ने महिला को आगे करके यह मुकदमा कराया है। प्रकरण की जांच की जा रही है। उधर वायुसेना के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपित तीन माह पहले ही सेना छोड़ चुके हैं। अब सेना से इनका कोई लेना देना नहीं है।

chat bot
आपका साथी