कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह की कार्यकर्ताओं को दी नसीहत, संगठित होकर लोगों के बीच जाएं

पंचायत चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता संगठित होकर लोगों के बीच जाएं। सर्वांगीण विकास के लिए प्रयास करें। गांव में साफ सफाई हो कोई अनपढ़ न हो इलाज की भी समुचित व्यवस्था हो। सोलर लाइट का भी बंदोबस्त होना चाहिए। पेयजल व सिंचाई के लिए पर्याप्त संसाधन बनाने होंगे।

By Rajneesh MishraEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 07:20 PM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 07:20 PM (IST)
कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह की कार्यकर्ताओं को दी नसीहत, संगठित होकर लोगों के बीच जाएं
कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने शुक्रवार को पूरामुफ्ती व गांजा गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

प्रयागराज, जेएनएन। विकास की पहली सीढ़ी गांव है। सभी जगहों पर किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) बनने चाहिए। प्रत्येक गांव की अपनी विकास योजना भी होनी चाहिए। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता प्रयास करें। यह विचार कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने शुक्रवार को पूरामुफ्ती व गांजा गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता संगठित होकर लोगों के बीच जाएं। सर्वांगीण विकास के लिए प्रयास करें। गांव में साफ सफाई हो, कोई अनपढ़ न हो, इलाज की भी समुचित व्यवस्था हो। सोलर लाइट का भी बंदोबस्त होना चाहिए। पेयजल व सिंचाई के लिए पर्याप्त संसाधन बनाने होंगे। हर आदमी के हाथ में कुछ न कुछ काम भी जरूरी है। प्रत्येक व्यक्ति को नौकरी नहीं मिल सकती। उसके लिए छोटे छोटे उद्योगों को लगाना होगा। तभी आत्मनिर्भर भारत बनेगा। इन लक्ष्यों को लेकर प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। ऐसा करने पर ही हम मॉडल गांव विकसित कर पाएंगे। शहर पश्चिमी में प्रयास शुरू हो चुका है। इस मौके पर पवन श्रीवास्तव, लेखराज सिंह पटेल, सुनील श्रीवास्तव, दीना नाथ कुशवाहा, सुनील निषाद, दिनेश तिवारी आदि मौजदू रहे।

मंदर माफी में बन रहा मिनी स्टेडियम

शहर पश्चिमी के मंदर माफी गांव में ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को तलाशने के लिए मिनी स्टेडियम बनाया जा रहा है।  कैबिनेट मंत्री ने कहा कि योगी सरकार की योजना है कि प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर खेल का मैदान हो। उसी क्रम में शहर पश्चिमी विधानसभा को मॉडल विधान सभा बनाना है।

chat bot
आपका साथी