Holi-2020 : पर्यावरण प्रदूषण को बचाने का आपने लिया है संकल्प, कंडों की ही जलाइए होलिका Prayagraj News

दैनिक जागरण के आओ जलाएं कंडों की होली अभियान से प्रेरित होकर पार्षद व्यापारियों और आम लोगों ने अपने मोहल्ले और गालियों में लकड़ी की जगह कंडों की होलिका रख दी है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 09 Mar 2020 01:46 PM (IST) Updated:Mon, 09 Mar 2020 01:46 PM (IST)
Holi-2020 : पर्यावरण प्रदूषण को बचाने का आपने लिया है संकल्प, कंडों की ही जलाइए होलिका Prayagraj News
Holi-2020 : पर्यावरण प्रदूषण को बचाने का आपने लिया है संकल्प, कंडों की ही जलाइए होलिका Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। दैनिक जागरण के आओ जलाएं कंडों की होली' अभियान से प्रेरित होकर शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक में लोग लकड़ी की जगह कंडों की होलिका तैयार कर रहे हैं। उन्होंने अन्य लोगों को भी प्रेरित किया है कि वह भी लकड़ी की जगह कंडों की होलिका ही जलाएं। लोगों ने इसके लिए संकल्प भी लिया है। बस जरूरत है तो बस इस संकल्प को न भूलने का।

दैनिक जागरण के 'आओ जलाएं कंडों की होली' अभियान की गूंज

दैनिक जागरण के 'आओ जलाएं कंडों की होली' अभियान से प्रेरित होकर पार्षद, व्यापारियों और आम लोगों ने अपने मोहल्ले और गालियों में लकड़ी की जगह कंडों की होलिका रख दी है। इसके लिए संकल्प लेने वाले अन्य दूसरे लोगों को भी प्रेरित कर रहे हैं कि वह भी इस बार कंडों की होलिका ही दहन करेंं। कंडों की होलिका जलाने से जहां कम वायु प्रदूषण होगा, वहीं पेड़ भी नहीं कटेंगे। नगर निगम के 80 वार्ड में कोई ऐसा वार्ड ऐसा नहीं है, जहां पर लोगों ने कंडों की होलिका नहीं रखी है। जिन इलाकों में अभी कंडों की होलिका नहीं रखी गई है, वहां सोमवार यानी आज इसकी तैयारी की जा रही है।

रामानंद नगर में भी जलेगी कंडों की होलिका

दैनिक जागरण की ओर से पर्यावरण संरक्षण को लेकर चलाया गया अभियान मूर्त रूप ले चुका है। अल्लापुर के रामानंद नगर मुहल्ले में भी पर्यावरण संरक्षण के लिए सोमवार को कंडों की होलिका जलाई जाएगी। इसके लिए वैदिक सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने रविवार को कंडों की होलिका तैयार की। इस अवसर पर ट्रस्ट की अध्यक्ष सुमन शर्मा, सचिव अंकित तिवारी, संरक्षक राघव शर्मा, अरविंद पांडेय, निशा शुक्ला, अनीता राज, आकाश, अर्चना शुक्ला, आरती अग्रवाल, विजयलक्ष्मी, सुमित त्रिपाठी, घनश्याम, राजेंद्र द्विवेदी व गुलाब पाल मौजूद रहे।

बिजली के तारों के नीचे से हटाई गई डेढ़ सौ होलिका

शहर में लगभग डेढ़ सौ स्थानों पर स्थापित की गई होलिका को विद्युत विभाग ने पुलिस की मौजूदगी में बगल करा दिया है। दरअसल, ये होलिका बिजली के तारों के नीचे अथवा पास में थीं, जिसके कारण खतरे की आशंका थी। इसके अलावा ट्रांसफॉर्मरों के पास रखी गई होलिका भी दूर कराई गई। दो दिनों से विद्युत विभाग के सहायक अभियंताओं और अवर अभियंताओं की टीम को सर्वे के लिए लगाया गया था। शहर में बमरौली, टैगोर टाउन, म्योहाल, कल्याणी देवी, रामबाग व करैलाबाग खंड क्षेत्र में 147 स्थानों पर बिजली के तारों ठीक पास में होलिका स्थापित की गई थीं।

chat bot
आपका साथी