CAA : सीएए के समर्थन में स्कूलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी दस्‍तक Prayagraj News

मीरापुर क्षेत्र के स्वामी विवेकानंद विद्यालय और राजरूपपुर क्षेत्र के कई स्कूलों व कॉलेजों में अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने सीएए के बारे में जानकारी दी।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 05 Feb 2020 03:07 PM (IST) Updated:Thu, 06 Feb 2020 09:08 AM (IST)
CAA : सीएए के समर्थन में स्कूलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी दस्‍तक  Prayagraj News
CAA : सीएए के समर्थन में स्कूलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी दस्‍तक Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी की ओर से नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्कूल-कॉलेजों में जाकर शिक्षक और विद्यार्थियों को जागरूक किया। मीरापुर क्षेत्र के स्वामी विवेकानंद विद्यालय और राजरूपपुर क्षेत्र के कई स्कूलों व कॉलेजों में अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने सीएए के बारे में जानकारी दी। लोगों को बताया कि यह कानून देश के हित में है। देश के हित में इसे लाया जाना बेहद जरूरी था।

विपक्षी सीएए पर राजनीति कर रहे हैं : महानगर अध्‍यक्ष

महानगर अध्यक्ष गणेश प्रसाद केसरवानी ने कहा कि विपक्ष चाहे जितना शोर करे, सीएए देश भर में लागू होगा। विपक्षी इस मुददे पर राजनीति कर रहे हैं। वे भोले भाले लोगों को भडकाकर अपनी राज‍नीति साध रहे हैं। भाजपाइयों ने लोगों को समझाया कि इस मुद़दे पर किसी के भ्रम में न आए। इस मौके पर विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, विद्याधर द्विवेदी विजय कुमार, रीता श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, वीरू सोनकर मौजूद रहे।

सीएए के समर्थन में चलाया हस्ताक्षर अभियान

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में शंकर ढाल पर भाजपाइयों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। लोगों से घर-घर जाकर हस्ताक्षर कराए गए। इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, दिलीप केसरवानी, राजेश तिवारी, मुकेश भारतीय, नरसिंह, लक्ष्मीकांत तिवारी, मयंक यादव, बबलू तिवारी, राकेश, रवि मिश्रा, घनश्याम, विनोद आदि उपस्थित रहे।  

मंसूर अली पार्क  में नारे लगाती रहीं महिलाएं

रोशन बाग के मंसूर अली पार्क में सीएए यानी नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में शहर के विभिन्न इलाकों से जुलूस में महिलाएं धरना स्थल पर पहुंची। महिलाएं इंकलाब जिंदाबाद तथा सीएए के विरोध में नारे लगाती रहीं। महिलाओं के साथ बच्चे भी थे जो हाथों में तिरंगा थामे रहे। मंसूर पार्क में सपा, कांग्रेस तथा वामपंथी दलों के नेताओं तथा कार्यकर्ता  मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी