सुझाव आपका संकल्प हमारा अभियान के साथ प्रयागराज में भाजपा सदस्यता अभियान भी चला रही

भाजपा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ मीरापुर मंडल में सदस्यता अभियान के साथ सुझाव आपका संकल्प हमारा अभियान चलाया जा रहा है। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ महानगर प्रयागराज के तत्वाधान में आयोजित बैठक में महानगर संयोजक तीर्थराज पाण्डेय बच्चा भैया ने अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जुड़ने का आह्वान किया है।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Fri, 31 Dec 2021 02:14 PM (IST) Updated:Fri, 31 Dec 2021 02:14 PM (IST)
सुझाव आपका संकल्प हमारा अभियान के साथ प्रयागराज में भाजपा सदस्यता अभियान भी चला रही
विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी सुझाव आप का संकल्प हमारा अभियान चला रही है।

प्रयागराज, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी सुझाव आप का संकल्प हमारा अभियान चला रही है। इसके माध्यम से लोगो को जोड़ने और उनकी राय को जानने की भी कोशिश की जा रही है। उनकी सरकार ने क्या अपेक्षा है, इसे जानकर पार्टी अपने घोषणा पत्र को भी तैयार करने की तैयारी में है। इसके साथ संगठन सदस्यता अभियान भी चला रहा है। भाजपा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ मीरापुर मंडल में इन दिनों सदस्यता अभियान के साथ सुझाव आपका संकल्प हमारा अभियान भी चलाया जा रहा है। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ महानगर प्रयागराज के तत्वाधान में आयोजित बैठक में महानगर संयोजक तीर्थराज पाण्डेय बच्चा भैया ने अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया है।

भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा

काशी प्रांत की सह संयोजिका, डा. आभा मधुर ने कहा कि प्रकोष्ठ के माध्यम से भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। महानगर सह संयोजक योगेश ओझा, अमित श्रीवास्तव, पंकज गौर ने उक्त आयोजन में समस्त मंडल संयोजक व सह संयोजक को उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कहा है । मंडल की संयोजिका विनीता केसरवानी व शिव प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि दोनों महा अभियान वर्ष के अंतिम दिवस मीरापुर 60 फिट रोड पर चलाया जाएगा।

महानगर मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने कहा कि समस्त मंडल में सुझाव आपका संकल्प हमारा अभियान चलाया जाएगा। इसके माध्यम से आगामी विधानसभा के चुनाव में पार्टी के द्वारा इसी आधार पर संकल्प पत्र प्रस्तुत किया जाएगा। महानगर संयोजक गणेश केसरवानी ने कहा कि, उक्त आयोजन में आमजन प्रतिभाग कर अपने अपने विचार आकांक्षा पेटी मैं चाहे पोस्ट कार्ड से चाहे सादे कागज पर लिख कर दे सकते हैं। उक्त अवसर पर राम जी पंच भैया आकाश तिवारी अजीत श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी