सरायममरेज में संदिग्‍ध हाल में आग से झुलसा अधेड़, केस दर्ज व तीन पुलिस हिरासत में Prayagraj News

रामधनी के चिल्‍लाने की आवाज सुनकर परिवार के लोग घर से बाहर निकले। देखा तो चारपाई पर सो रहे रामधनी के कपड़ों में भी आग लग गई। वह गंभीर रूप से झुलस गया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 29 May 2020 11:31 AM (IST) Updated:Fri, 29 May 2020 02:27 PM (IST)
सरायममरेज में संदिग्‍ध हाल में आग से झुलसा अधेड़, केस दर्ज व तीन पुलिस हिरासत में Prayagraj News
सरायममरेज में संदिग्‍ध हाल में आग से झुलसा अधेड़, केस दर्ज व तीन पुलिस हिरासत में Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। सरायममरेज थाना क्षेत्र के छतौना गांव में गुरुवार की आधी रात संदिग्‍ध हाल में एक अधेड़ आग से झुलस गया। आग बुझाकर उसे गंभीर रूप से झुलसी अवस्‍था में एसआरएन अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। फौरी तौर पर पुलिस का कहना है कि मच्‍छरदानी में आग से अधेड़ झुलसा है। वहीं पीडि़त के पुत्र दुर्गेश की तहरीर पर सरायममरेज पुलिस ने गांव के तीन लोगों रामशिरोमणि, लवकुश व राजा के खिलाफ हत्‍या की कोशिश में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपितों को हिरासत मे लेकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

घर के बाहर चारपाई पर सोते समय हुआ हादसा

छतौना गांव निवासी राम सुमेर का 55 वर्षीय पुत्र रामधनी भारतीया रात में खाना खाने के बाद दरवाजे के बाहर चारपाई पर सो रहा था। वह चारपाई पर मच्‍छरदानी लगाकर सो रहा था। आधी रात के करीब अचानक रामधनी के चिल्‍लाने की आवाज सुनक परिवार के लोग घर से बाहर निकले। देखा तो चारपाई आग की लपटों में घिरी थी। साथ ही चारपाई पर सो रहा रामधनी के कपड़ों में भी आग लगी थी।

एसआरएन अस्‍पताल में रामधनी को भर्ती कराया गया

आनन-फानन में पुलिस को सूचना देकर लोग आग बुझाने लगे। इसी बीच सरायममरेज थाने की पुलिस भी वहां पहुंच गई। किसी प्रकार आग पर काबू पाने के बाद झुलसी अवस्‍था में रामधनी को तत्‍काल शहर के स्‍वरूपरानी नेहरू अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

तीन के खिलाफ केस दर्ज, आरोपित पुलिस हिरासत में

रामसुमेर के परिवार के लोगों ने पेट्रोल डाल कर रामधनी को जिंदा जलाने के प्रयास का आरोप लगाया है। इस संबंध में उसके पुत्र ने तीन नामजद लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपितों को पकड़ लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष सरायममरेज दीपेंद्र सिंह का कहना है कि संदिग्‍ध हाल में मच्छरदानी में आग लगने से रामधनी झुलसा है। मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी