शेयर बाजार में गिरावट से जिले में निवेशकों के 500 करोड़ तमाम Prayagraj News

प्रयागराज में शेयर बाजार के एडवाइजर अजय गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को बीएससी का सेंसेक्स सुबह 1500 प्वाइंट पर गिरकर खुला था। शाम को यह 2900 प्वाइंट पर बंद हुआ।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 13 Mar 2020 10:47 AM (IST) Updated:Fri, 13 Mar 2020 01:58 PM (IST)
शेयर बाजार में गिरावट से जिले में निवेशकों के 500 करोड़ तमाम Prayagraj News
शेयर बाजार में गिरावट से जिले में निवेशकों के 500 करोड़ तमाम Prayagraj News

प्रयागराज,जेएनएन। शेयर बाजार में गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुई भारी गिरावट से प्रयागराज में भी गहरा असर पड़ा। विशेषज्ञों के अनुमान के अनुसार जिले के निवेशकों को करीब 500 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। शेयर बाजार में इतनी बड़ी गिरावट का रिकॉर्ड 11 साल बाद टूटा है। राष्ट्रीय स्तर पर करीब 11 लाख करोड़ का नुकसान होने का अनुमान है। इसका प्रमुख कारण कोरोना वायरस का खौफ बताया जा रहा है जबकि चीन सहित भारत में उत्पन्न स्थिति के चलते पर्यटकों का वीजा रद होने और कच्चे तेल के दाम गिरने को भी इसकी प्रमुख वजह माना जा रहा है।

बीएससी का सेंसेक्स सुबह 1500 प्वाइंट पर गिरकर खुला था

प्रयागराज में शेयर बाजार के एडवाइजर अजय गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को बीएससी का सेंसेक्स सुबह 1500 प्वाइंट पर गिरकर खुला था। शाम को यह 2900 प्वाइंट पर बंद हुआ। कहा कि कोरोना वायरस फैलने की आशंका के चलते भारत सरकार ने पर्यटकों का वीजा रद कर दिया है। इससे अचानक ही शेयर धड़ाम हो गए। एक मामूली कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल का दाम पांच प्रतिशत गिरना भी है। कहा कि प्रयागराज में कुल आबादी से करीब दो प्रतिशत लोग शेयर लगाते हैं।

जिले में 70-80 हजार लोग लगाते हैं शेयर में पैसा

70-80 हजार लोगों का पैसा शेयर में लगा रहता है। इन सभी को मिलाकर करीब 500 करोड़ का नुकसान होने का अनुमान है। अजय गुप्ता ने अनुभव के आधार पर बताया कि कोरोना वायरस का खौफ जब तक दूर नहीं होगा, शेयर  निवेशकों की परेशानियां ऐसे ही कायम रहेंगी।

chat bot
आपका साथी