जीपी ओझा अध्यक्ष व आशीष बने सचिव

जागरण संवाददाता, इलाहाबाद : अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ वर्ग 'स' का द्विवार्षिक मंडलीय अधिवेशन रविव

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jun 2017 01:00 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jun 2017 01:00 AM (IST)
जीपी ओझा अध्यक्ष व आशीष बने सचिव
जीपी ओझा अध्यक्ष व आशीष बने सचिव

जागरण संवाददाता, इलाहाबाद : अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ वर्ग 'स' का द्विवार्षिक मंडलीय अधिवेशन रविवार को प्रधान डाकघर में हुआ। इसमें जीपी ओझा को अध्यक्ष व आशीष चटर्जी को को सचिव व संतोष कुमार यादव को निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुना गया। पोस्टमैन एमटीएस के लिए विद्याभूषण पांडेय को अध्यक्ष व शंखधर सिंह को सचिव व ज्ञान सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसी क्रम में ग्रामीण डाक सेवक संघ के लिए श्रीप्रकाश त्रिपाठी अध्यक्ष, धर्मराज सिंह को सचिव व स्वतंत्र पांडेय को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके पूर्व एक सत्र का आयोजन हुआ जिसका शुभारंभ हरिश्चंद्र द्विवेदी ने किया। इसमें द्विवार्षिक रिपोर्ट व लेखा जोखा सर्वसम्मति से पास हुआ। इसमें पूर्व प्रांतीय मंत्री नरोत्तम लाल त्रिपाठी, अभिषेक ओझा, टीपी मिश्र, सर्वेश पांडेय, दिवाकर शुक्ल, सुरेंद्र कुमार, सीबी सिंह, रामअभिलाष तिवारी आदि ने संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी