संगम में स्नान कर किया पूजन-अर्चन

जासं, इलाहाबाद : अक्षय तृतीया शनिवार को भक्तिभाव से मनाई गई। संगम में डुबकी लगाने को दूर-दूर से ल

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Apr 2017 07:17 PM (IST) Updated:Sat, 29 Apr 2017 07:17 PM (IST)
संगम में स्नान कर किया पूजन-अर्चन
संगम में स्नान कर किया पूजन-अर्चन

जासं, इलाहाबाद : अक्षय तृतीया शनिवार को भक्तिभाव से मनाई गई। संगम में डुबकी लगाने को दूर-दूर से लोग पहुंचे। सूर्यदेव को जल अर्पित कर तीर्थपुरोहित के निर्देशानुसार पूजन-अर्चन किया। बहुत से लोगों ने पितरों का पिंडदान कर उनका आशीष लिया।

घरों व मंदिरों में भगवान विष्णु व मां लक्ष्मी की स्तुति हुई। उन्हें चने की दाल, ककड़ी, फल, फूल व मिष्ठान अर्पित कर मनोवांछित फल प्राप्ति की कामना की गई। लोगों ने गरीबों को भोजन कराकर चावल, तिल, घड़ा, नमक, घी, फल (खरबूजे का अधिक महत्व), मिष्ठान, चप्पल-जूते, पंखे, खडाऊं, छाता, ककड़ी, चीनी, साग, इमली, सत्तू का दान किया।

अक्षय तृतीया की पुण्यबेला में चहुंओर शहनाई भी गूंजी। सैकड़ों जोड़ों ने सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ रहने का संकल्प लिया। श्री राधारमण जी महाराज मंदिर में भगवान का चंदन व पुष्पों से श्रृंगार हुआ। प्रभु के दर्शन को दूर-दूर से भक्त पहुंचे। शाम को भजन-कीर्तन के जरिए प्रभु की महिमा का बखान हुआ। मानस आनंद आश्रम बहादुरगंज में परशुराम जयंती, गीता पाठ, गीता, योग एवं भजन-पूजन का भव्य आयोजन हुआ। संत सेवक योगी 'आनंद' की अध्यक्षता में समस्त धार्मिक अनुष्ठान हुए। इसमें अविनाश जी गुप्त, देवेंद्र त्रिपाठी, अवधेश गुप्त, राजेंद्र प्रसाद मिश्र, रामनाथ मौजूद रहे।

--------

कराया गया ध्यान अभ्यास

इलाहाबाद : महर्षि विद्या मंदिर में अक्षय तृतीया पर ध्यान अभ्यास कराया गया। एक हजार विद्यार्थी व शिक्षकों ने महर्षि महेश योगी का भावपूर्ण स्मरण करते हुए अभ्यास किया। सर्वप्रथम गुरुपूजन हुआ। छात्रा तान्या सिंह, निहारिका मिश्रा ने शास्त्रीय नृत्य, प्रांजलि व सौम्या ने भजनों की प्रस्तुति की।

chat bot
आपका साथी