विवि प्रशासन की सदबुद्धि के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ

जागरण संवाददाता, इलाहाबाद : इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हास्टलों को पूर्णत: खाली कराए जाने के विरोध मे

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Apr 2017 01:00 AM (IST) Updated:Fri, 21 Apr 2017 01:00 AM (IST)
विवि प्रशासन की सदबुद्धि के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ
विवि प्रशासन की सदबुद्धि के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ

जागरण संवाददाता, इलाहाबाद : इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हास्टलों को पूर्णत: खाली कराए जाने के विरोध में गुरुवार को छात्रों का प्रदर्शन जारी रहा। शाम को छात्रों ने छात्रसंघ भवन पर प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। छात्रों का क्रमिक अनशन चौथे दिन भी जारी रहा। अब छात्र इस मुद्दे पर कुलपति से सीधे संवाद की बात कर रहे हैं।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय परिसर में धारा 144 लागू होने के बावजूद छात्रों का समूह प्रदर्शन कर रहा है। छात्र सुबह से ही यूनियन भवन पर क्रमिक अनशन जारी रखा। यहां पर छात्र नेता कार्य योजना पर चर्चा करते दिखाई दिए। कैंपस में पुलिस और आरएएफ के जवान मौजूद रहे। शाम को प्रशासनिक सद्बुद्धि के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया गया। छात्रों ने ईश्वर से कुलपति को बुद्धि देने प्रार्थना की। खासकर वह छात्रों से मिलकर वार्ता करें, जिन्हें वो अपनी संतान बताते हैं। पूर्व उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह का कहना है कि हमें माननीय उच्च न्यायालय पर पूरा भरोसा है और उन्होंने हमारी बातों पर सकारात्मक रुख भी अपनाया है। हम अपना शातिपूर्ण विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे। उधर विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस संबंध में जिला प्रशासन के साथ वार्ता कर छात्रावासों से अवैध छात्रों को बाहर करने का कार्य 22 मई से शुरू करने की बात कही है। इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित मिश्र, अखिलेश गुप्ता, अजीत विधायक, हरिनाम सिंह, शिवम तिवारी, आनंद कुमार सिंह, सूरज मिश्र, प्रियंका सिंह समेत बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।

एसएसपी को लिखा जाएगा पत्र

इलाहाबाद विश्वविद्यालय परिसर में धारा 144 लागू है। ऐसे में छात्रों का परिसर में जमावड़ा चिंता का विषय है। कानून का पूरा सम्मान होना चाहिए। इस संबंध में शुक्रवार को पत्र लिखा जाएगा।

प्रो. एससी दुबे, मुख्य कुलानुशासक इलाहाबाद विश्वविद्यालय।

chat bot
आपका साथी