मोदी-योगी के स्वागत को सज रहा शहर

जासं, इलाहाबाद : निजाम बदलते ही सूबे के किसी शहर में रातों रात कैसे तब्दीली आती है, यह देखना हो तो इ

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Mar 2017 10:44 PM (IST) Updated:Wed, 29 Mar 2017 10:44 PM (IST)
मोदी-योगी के स्वागत को सज रहा शहर
मोदी-योगी के स्वागत को सज रहा शहर

जासं, इलाहाबाद : निजाम बदलते ही सूबे के किसी शहर में रातों रात कैसे तब्दीली आती है, यह देखना हो तो इलाहाबाद अच्छी नजीर है। जिन सड़कों पर पैदल चलना दूभर होता था, गाड़ियां स्पीड नहीं पकड़ पाती थीं वहां कारें फर्राटा भर रही हैं। डिवाइडर जो चंद दिन पहले बने थे वह डेंट-पेंट होकर चमकने लगे हैं। चौराहे रोशनी से नहाए हुए हैं। इन दिनों सिविल लाइंस के महात्मा गांधी मार्ग की सज-धज देखते ही बनती है। सब कुछ बदला-बदला सा है, कहीं कोई कसर न रह जाए इसके लिए अफसर रात भर दौड़ रहे हैं। अफसरान के मन में यही इच्छा है कि बस किसी तरह पीएम और सीएम का यह दौरा सकुशल निपट जाए तो सांस में सांस आए।

chat bot
आपका साथी