जंक्शन पर पकड़े गए 204 बेटिकट

जासं, इलाहाबाद : बिना टिकट यात्रा करने वालों पर रेलवे ने कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार को मुख्यालय क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Mar 2017 09:32 PM (IST) Updated:Wed, 29 Mar 2017 09:32 PM (IST)
जंक्शन पर पकड़े गए 204 बेटिकट
जंक्शन पर पकड़े गए 204 बेटिकट

जासं, इलाहाबाद : बिना टिकट यात्रा करने वालों पर रेलवे ने कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार को मुख्यालय की टीम ने इलाहाबाद जंक्शन पर अभियान चलाकर 204 लोगों को बिना टिकट पकड़ा और उनसे एक लाख रुपये से अधिक की राजस्व वसूली की है।

उत्तर मध्य रेलवे के उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक विपिन कुमार सिंह के नेतृत्व में इलाहाबाद जंक्शन पर सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। साथ ही सफाई अभियान भी चला। कामर्शियल की टीम साथ रही। प्रवेश और निकास द्वार पर चौकसी रही। इस दौरान बिना टिकट वालों को पकड़ा गया और गंदगी फैलाने वाले भी कई लोगों को पकड़ा गया। इनसे 1.01 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है।

chat bot
आपका साथी