भ्रष्टाचार की कई किस्में-अशोक खेमका

जागरण संवाददाता, इलाहाबाद : देश में भ्रष्टाचार की कई किस्में हैं। मैं किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार क

By Edited By: Publish:Wed, 28 Sep 2016 10:02 PM (IST) Updated:Wed, 28 Sep 2016 10:02 PM (IST)
भ्रष्टाचार की कई किस्में-अशोक खेमका

जागरण संवाददाता, इलाहाबाद : देश में भ्रष्टाचार की कई किस्में हैं। मैं किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार का समर्थन नहीं करता। यही वजह है कि 21 साल की नौकरी में मेरे इतने स्थानांतरण हुए हैं। हरियाणा कैडर के चर्चित आइएएस अधिकारी अशोक खेमका ने बुधवार को यह बातें मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआइटी) के छात्रों से कही। उन्होंने जीवन में ईमानदारी नहीं छोड़ने की सीख दी कहा कि सत्यवान बने रहने से ही समाज में आपकी पहचान बनती है और आप खुद भी संतुष्ट रहते हैं।

वर्ष 1991 बैच के आइएएस अशोक खेमका देर शाम संस्थान में आयोजित तकनीकी एवं सांस्कृतिक उत्सव 'आविष्कार' के 'ग्नो टॉक्स' कार्यक्रम में छात्रों से मुखातिब थे। कहा कि ईमानदारी जीवन में रफ्तार देती है। इसको किसी भी स्थिति में नहीं छोड़ना चाहिए। ईमानदारी के लिए ख्यात इस वरिष्ठ प्रशासनिक अफसर ने माना कि आज समाज के सभी क्षेत्रों में भ्रष्टाचार है। कहा कि कुछ भ्रष्ट चिकित्सक भी आर्थिक लाभ के लिए गलत और लंबा इलाज करते हैं। छात्रों को उन्होंने परंपराओं की हदों को तोड़कर आगे बढ़ने की नसीहत दी। खेमका से सवाल जवाब को लेकर छात्र काफी उत्साहित नजर आए।

chat bot
आपका साथी