घटने लगा गंगा-यमुना का जलस्तर

जासं, इलाहाबाद : पहाड़ और मध्य प्रदेश में बारिश थमने से गंगा-यमुना का जलस्तर कम हुआ है। गंगा का पानी

By Edited By: Publish:Sun, 02 Aug 2015 01:31 AM (IST) Updated:Sun, 02 Aug 2015 01:31 AM (IST)
घटने लगा गंगा-यमुना का जलस्तर

जासं, इलाहाबाद : पहाड़ और मध्य प्रदेश में बारिश थमने से गंगा-यमुना का जलस्तर कम हुआ है। गंगा का पानी घाटों से हटने लगा है। जलस्तर कम होने से तटीय इलाकों के लोगों ने राहत की सांस ली है।

सिंचाई विभाग के अनुसार फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 18 सेंटीमीटर, छतनाग में 34 सेंटीमीटर व नैनी में 30 सेंटीमीटर कम हुआ है। दरअसल मध्य प्रदेश और पहाड़ पर बारिश होने से गंगा-यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा था। गुरुवार को गंगा का पानी संगम क्षेत्र स्थित बड़े हनुमान मंदिर के सामने पार्क तक पहुंच गया था। तेजी से जलस्तर बढ़ने के कारण दारागंज क्षेत्र के कई मोहल्लों के घरों में पानी भर गया था। छोटा बघाड़ा, ढरहरिया, सलोरी, चांदपुर, बड़ा बघाड़ा, राजापुर, गंगा नगर, बेली गांव आदि इलाकों में भी पानी घरों के करीब तक पहुंच गया था। शनिवार को दोनों ही नदियों के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई। पानी कम होने पर इन मुहल्लों के नागरिकों के साथ ही अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली है। वहीं संगम क्षेत्र में गंगा-यमुना का पानी करीब सौ मीटर पीछे हट गया है। सिंचाई विभाग के अनुसार फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 81.04 मीटर, छतनाग में 80.38 मीटर और नैनी में 80.96 मीटर दर्ज किया गया। सिंचाई विभाग के बाढ़ प्रखंड के अधिशासी अभियंता मनोज सिंह ने बताया कि शनिवार को हरिद्वार से 60 हजार व कानपुर के गंगा बैराज से दो लाख 26 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

chat bot
आपका साथी