दुर्घटना में घायल युवक की उपचार के दौरान अस्‍पताल में मौत Aligarh news

इगलास कोतवाली क्षेत्र में हाथरस रोड पर शुक्रवार को हुई दुर्घटना में एक घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई है। घटना के संबंध में मृतक के बहनोई की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 08:18 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 08:39 PM (IST)
दुर्घटना में घायल युवक की उपचार के दौरान अस्‍पताल में मौत Aligarh news
सड़क दुर्घटना में मृत महेंद्र का फाइल फोटो।

अलीगढ़, जेएनएन । इगलास कोतवाली क्षेत्र में हाथरस रोड पर शुक्रवार को हुई दुर्घटना में एक घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई है। घटना के संबंध में मृतक के बहनोई की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

अलीगढ़ के अस्‍पताल मेंं तोड़ा दम 

गांव मडौरा निवासी धर्मेंद्र पुत्र राजन अपने भाई धर्मवीर के साले महेंद्र सिंह पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी चामड़ गेट (हाथरस) के साथ शुक्रवार को इगलास बाइक से आ रहा था। इगलास-हाथरस रोड पर अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया गया था। देर रात्रि में उपचार के दौरान महेंद्र की मौत हो गई। कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में मृतक के बहनोई धर्मवीर निवासी मडौरा की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी