Three-tier Panchayat elections : घर-घर जाएंगे कार्यकर्ता, लोगों को बताएंगे सरकार की उपलब्‍धियां Aligarh news

चुनाव नजदीक आते ही अब सरगर्मियां तेज हो गईं हैं। भाजपा जनता के बीच में जाकर केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाएगी। पूरे प्रदेश में 19 मार्च से यह अभियान शुरू हो रहा है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Wed, 17 Mar 2021 08:01 AM (IST) Updated:Wed, 17 Mar 2021 08:45 AM (IST)
Three-tier Panchayat elections : घर-घर जाएंगे कार्यकर्ता, लोगों को बताएंगे सरकार की उपलब्‍धियां Aligarh news
भाजपा जनता के बीच में जाकर केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाएगी।

अलीगढ़, जेएनएन : चुनाव नजदीक आते ही अब सरगर्मियां तेज हो गईं हैं। भाजपा जनता के बीच में जाकर केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाएगी। पूरे प्रदेश में 19 मार्च से यह अभियान शुरू हो रहा है। 25 मार्च तक घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे और सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताएंगे।

जिला पंचायत चुनाव आगे मई तक होने की संभावना

जिला पंचायत चुनाव आगे मई तक होने की संभावना लग रही है। इसे देखते हुए जहां कुछ संगठन थोड़े से सुस्त पड़े हैं, वहीं भाजपा लगातार कार्यक्रम कर रही है। भाजपा ने अभी हाल में ग्राम चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया था। अब भाजपा के कार्यकर्ता जनता के बीच में जाकर पार्टी की उपलब्धियों के बारे में बताएगा। जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि भाजपा का जनता से सदैव संवाद रहा है। 2017 के चुनाव के बाद से ही पार्टी के कार्यकर्ता जनता के बीच में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जा रहे हैं। वह जनता की समस्याओं का निस्तारण का प्रयास करते हैं। अब प्रदेश नेतृत्व ने 19 मार्च से जनता के बीच में जाकर केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की उपलिब्धयों को बताने का निर्देश दिया है, उसे भी संगठन के कार्यकर्ता बहुत बेहतर से करेंगे।

केंद्र सरकार ने अभूतपूर्व कदम उठाए

जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार ने 2014 के बाद से देशहित में जो कदम उठाए हैं, वह अभूतपूर्व है। 2019 के बाद लिए गए निर्णयों को तो देश कभी नहीं भूल सकता है। अनुच्छेद 370 हटाया गया। तीन तलाक के खिलाफ कानून लाया गया, श्रीराम मंदिर का निर्माण प्रारंभ हुआ। नागरिकता संशोधन कानून पारित किया गया। ये ऐसे कदम है, जो देश को मजबूत करने का काम करेंगे। पिछली सरकारों में इतना साहस नहीं था कि वह इन कार्यों को करें। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज चाहे सपा मुखिया अखिलेश यादव आस्था की बात करते हों, प्रियंका वाड्रा संगम में डुबकी लगाती हों, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री मंदिर जाती हूं, मगर इन लोगों ने कभी पूरे दम के साथ कभी यह नहीं कहा कि श्रीराम मंदिर बनना चाहिए। मगर, भाजपा हमेशा से श्रीराम मंदिर के निर्माण को लेकर मुखर होकर बोलती रही। भाजपा में साफगोई है। वह देश को गुमराह नहीं करती है। 2017 में प्रदेश में सरकार बनने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने नायाब काम किया। उन्होंने अपराधी, गुंडों को सबक सिखाया। प्रदेश में बड़े से बड़े अपराधियों को नकेल कस दी।

आजादी के बाद पहली बार हुई इतनी बड़ी कार्रवाई

ऋषिपाल सिंह ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ है, जब सरकारी जमीनों पर से बेधड़क कब्जे हटवाए गए हैं। इससे पहली की सरकारों में लोग सरकारी जमीनों पर सिर्फ कब्जा करते थे। वोट बैंक की राजनीति के चलते पिछली सरकारें उन कब्जों को हटवाती तक नहीं थी, मगर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश में अरबों की सरकारी जमीनों से कब्जा हटवाया है। इन बातों को लेकर हम जनता के बीच में जाएंगे, निश्चित रुप में इसका लाभ मिलेगा। जिला महामंत्री शिव नारायण शर्मा ने कहा कि बड़े निर्णयों में कई बार छोटी-मोटी बातें ध्यान नहीं दे पाते हैं, मगर हमारा लक्ष्य राष्ट्रवाद है। राष्ट्रहित से कभी समझौता नहीं कर सकते हैं। इसलिए भाजपा ने तमाम ऐसे मुद्दों को सुलझाए जो कोई अन्य दल नहीं कर सका। मीडिया प्रभारी आशीष कुमार ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी केंद्र और प्रदेश सरकार की तमाम योजनाओं को लेकर जनता के बीच में जाएंगे।

chat bot
आपका साथी