अलीगढ़ में मतदाता जागरूकता ने अटका दी 'शक्ति' की रिपोर्ट, जानिए मामला

बेटियों को मजबूत करने के लिए शासन की ओर से मिशन शक्ति कार्यक्रम सभी स्कूलों व कालेजों में चलाया गया है। कोरोना संक्रमण काल से मुक्ति मिलने के बाद विशेष मिशन शक्ति अभियान भी शैक्षिक संस्थानों में चलाया गया है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Thu, 18 Nov 2021 03:54 PM (IST) Updated:Thu, 18 Nov 2021 03:54 PM (IST)
अलीगढ़ में मतदाता जागरूकता ने अटका दी 'शक्ति' की रिपोर्ट, जानिए मामला
डीआइओएस डा. धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने कहा छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाने की व्यवस्था है।

 अलीगढ़, जागरण  संवाददाता। मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई कुछ प्रभावित जरूर हो रही है। मगर इसके साथ ही शिक्षकों व प्रधानाचार्यों को भी कुछ काम पीछे छोड़ने पड़ रहे हैं। बेटियों को मजबूत करने के लिए चलाए गए मिशन शक्ति की रिपोर्ट प्रधानाचार्यों को देनी थी लेकिन जागरूकता रैली व प्रतियोगिताओं समेत अन्य कार्यक्रमों के चलते प्रधानाचार्यों का ये काम फिलहाल अटका हुआ है। इससे मिशन शक्ति की रिपोर्ट भी शासन को नहीं भेजी जा पा रही है।

आत्‍मरक्षा के तहत बेटियों को प्रशिक्षण

बेटियों को मजबूत करने के लिए शासन की ओर से मिशन शक्ति कार्यक्रम सभी स्कूलों व कालेजों में चलाया गया है। कोरोना संक्रमण काल से मुक्ति मिलने के बाद विशेष मिशन शक्ति अभियान भी शैक्षिक संस्थानों में चलाया गया है। इसके तहत बेटियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी दिया गया और उनको बालिका सुरक्षा अधिकारों के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही किसी भी समस्या में आने पर किस हेल्पलाइन पर फोन करना है इसके बारे में भी बताया गया। अब स्कूल संचालक दीपावली के बाद मिशन शक्ति के अंतर्गत कराई गई गतिविधियों की रिपोर्ट शासन को सौंपेंगे। माध्यमिक व बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूल कालेजों की ओर से रिपोर्ट तैयार करके शासन को भेजी जाएगी। माध्यमिक विद्यालयों में एक अतिरिक्त कक्षा बेटियों को सशक्त बनाएगी।

बेटियों को मिलेगा लाभ

बेटियों को मजबूत बनाने के लिए माध्यमिक विद्यालयों में मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। वहीं यूपी बोर्ड की ओर से बेटियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने के संबंध में पहले से ही व्यवस्था की गई थी। अब इस आदेश और मिशन दोनों को जोड़कर बेटियों को मजबूत बनाने का सपना साकार किया जा रहा है। इस संबंध में अधिकारियों की ओर से आदेश भी प्रधानाचार्यों को जारी किए गए। बेटियों की सुरक्षा व उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए शासन की ओर से कई कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। मिशन शक्ति अभियान भी चलाया गया है। अभी कुछ दिन पहले ही माध्यमिक विद्यालयों में विशेष मिशन शक्ति अभियान चलाया गया है। इसके तहत छात्राओं व बेटियों को आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए जाएंगे। बेटियों की भागीदारी कुछ संस्थानों से कम है तो कुछ संस्थानों से ज्यादा है। ज्यादा संख्या में बेटियां आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लें और विषम परिस्थितियाें का सामना कर सकें, इसके लिए शासन स्तर से नई योजना शुरू की जा रही है। इसका लाभ बेटियों को मिलेगा। साथ ही शिक्षिकाएं भी इसके प्रति जागरूक होंगी।

डीआइओएस ने दिए निर्देश

डीआइओएस डा. धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाने की व्यवस्था की गई, अब इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने संस्थान से रिपोर्ट तैयार कर कार्यालय में प्रेषित करें।

chat bot
आपका साथी