सुहावनी सुबह लेकर आइ वसंत पंचमी, लोगों ने लिया आनंद Aligarh news

मौसम में मामूली उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सुबह-शाम हल्की ठंड तो दोपहर में लोग गर्मी का एहसास कर रहे हैं। मंगलवार को वसंत पंचमी की सुबह सुहानी रही जिसका लोगों ने आनंद लिया। सूर्यदेव की चमक के आगे ठंड फीकी पड़ गई है। मौसम पूरी तरह खुशगवार है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Tue, 16 Feb 2021 10:43 AM (IST) Updated:Tue, 16 Feb 2021 10:43 AM (IST)
सुहावनी सुबह लेकर आइ वसंत पंचमी, लोगों ने लिया आनंद Aligarh news
मौसम में मामूली उतार-चढ़ाव का दौर जारी है।

अलीगढ़, जेएनएन :  मौसम में मामूली उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सुबह-शाम हल्की ठंड तो दोपहर में लोग गर्मी का एहसास कर रहे हैं। मंगलवार को वसंत पंचमी की सुबह सुहानी रही, जिसका लोगों ने आनंद लिया। सूर्यदेव की चमक के आगे ठंड फीकी पड़ गई है। मौसम पूरी तरह खुशगवार है। गर्मी को देखते हुए लोगों ने ठंड के कपड़े भी रख दिए हैं। लेकिन, मौसम का पूर्वानुमान है कि अभी ठंड लौट सकती है। 

लगातार कम हो रही है ठंड

दरअसल, फरवरी की शुरुआत में ठंड ने लोगों का बुरा हाल कर दिया था। लेकिन, दिन-ब-दिन ठंड कम होती गई। पिछले सप्ताह का मौसम देखें तो ठंड का असर बिल्कुल खत्म हो गया है। सुबह-शाम हल्की ठंडी हवाएं जरूर चलती हैं। लेकिन, दोपहर में चटक धूप लोगों को राहत देती है। मंगलवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री घटकर 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री बढ़कर 13 डिग्री सेल्सियस हो गया। हालांकि तापमान में ये एक-दो डिग्री उतरा-चढ़ाव का खेल एक सप्ताह से जारी है। इधर, सूर्यदेव सुबह सात बजे निकल आए। आठ बजे तक धूप तेज हो गई। लोग पार्कों में सैर करते दिखे। अपने घरों की छतों पर व्यायाम करते नजर आए। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक, तापमान बढ़ना फसल के लिए फायदेमंद है। सरसों व मटर की फली बन्ने की प्रक्रिया तेज होगी। अन्य फसलें भी पक सकेंगी। 

लापरवाही ना करें

चिकित्सकों ने मौसम में आए इस अचानक बदलाव में लापरवाही ना करने की सलाह दी है। डाक्टरों का कहना है कि अभी गर्म कपड़े पहनकर रखें। बच्चों व बुजुर्गों का खास ख्याल रखें।

chat bot
आपका साथी