UP Politics : 'पहले चरण की आठ सीटों पर विपक्ष का खाता नहीं खुलेगा', अलीगढ़ में बोले सीएम योगी

UP Politics News लोकसभा चुनाव के पहले चरण का चुनाव संपन्न हुआ। 102 लोकसभा सीटों पर देश की जनता के मन में उत्साह देखने को मिला है। जनता ने पीएम के 10 साल के काम पर वोट दिया है। यूपी में पहले चरण की आठ सीटाें पर विपक्ष का खाता नहीं खुलेगा। अब दूसरे और तीसरे चरण की बारी है।

By Jagran NewsEdited By: Mohammed Ammar Publish:Mon, 22 Apr 2024 03:22 PM (IST) Updated:Mon, 22 Apr 2024 03:22 PM (IST)
UP Politics : 'पहले चरण की आठ सीटों पर विपक्ष का खाता नहीं खुलेगा', अलीगढ़ में बोले सीएम योगी
UP Politics : 'पहले चरण की आठ सीटों पर विपक्ष का खाता नहीं खुलेगा', अलीगढ़ में बोले सीएम योगी

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ के नुमाइश मैदान में सोमवार को आयोजित जनसभा में विपक्ष पर तीखे कटाक्ष किए। अलीगढ़ से भाजपा प्रत्याशी सतीश गौतम व हाथरस प्रत्याशी अनूप वाल्मीकि के समर्थन में आयोजित इस सभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि देश ऐतिहासिक नगरी अलीगढ़ में पीएम मोदी अपना योग्य मार्गदर्शन देने के लिए आए हैं। मैं अलीगढ़ और हाथरस की जनता की ओर से पीएम का स्वागत करता हूं।

लोकसभा चुनाव के पहले चरण का चुनाव संपन्न हुआ। 102 लोकसभा सीटों पर देश की जनता के मन में उत्साह देखने को मिला है। जनता ने पीएम के 10 साल के काम पर वोट दिया है। यूपी में पहले चरण की आठ सीटाें पर विपक्ष का खाता नहीं खुलेगा। अब दूसरे और तीसरे चरण की बारी है। देश का विकास हो रहा है, विकसित भारत बन रहा है। अब हमको लोकसभा चुनाव से रिटर्न गिफ्ट दिया।

पीएम मोदी ने दस साल में सबकुछ किया : योगी

पीएम ने 10 साल में वह सब कुछ दिया, जो जनता की मांग थी। हाथरस और अलीगढ़ में विकास हुआ। पीएम यूनिवर्सिटी की स्थापना को यहां आए थे। अब यहां पढ़ाई शुरू हो चुकी है। राम नवमी पर भगवान राम का सूर्य तिलक सबने देखा। सपा, बसपा ने सुरक्षा में सेंध लगाई। अब जनता इन पर अलीगढ़ का ताला लगाएगी। फिर एक बार मोदी सरकार। अलीगढ़ से सतीश गौतम और हाथरस से अनूप प्रधान आपके बीच में हैं। हमको कमल चुनाव चिन्ह देखना है। हमको पीएम को विजयी बनाना है, प्रत्याशियों को जितना है।

chat bot
आपका साथी