बाइक चोरी के आरोप में दो लोग जेल भेजे

अलीगढ़ : थाना छर्रा पुलिस ने शुक्रवार की सुबह चोरी की अपाचे बाइक रखने के आरोप में दो य

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Mar 2018 12:55 AM (IST) Updated:Sat, 10 Mar 2018 12:55 AM (IST)
बाइक चोरी के आरोप में 
दो लोग जेल भेजे
बाइक चोरी के आरोप में दो लोग जेल भेजे

अलीगढ़ : थाना छर्रा पुलिस ने शुक्रवार की सुबह चोरी की अपाचे बाइक रखने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गिरफ्तार युवक का पुत्र करीब चार माह पूर्व दिल्ली से बाइक चोरी करके लाया था। पुलिस युवक की तलाश कर रही है। कोतवाली निरीक्षक शत्रुघ्न उपाध्याय ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस क्षेत्र के दादों रोड़ पर थी, तभी ताड़ बाबा की मजार के निकट सामने से दो युवक एक अपाचे बाइक पर आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर युवक बाइक को पीछे मोड़कर भागने लगे। पुलिस ने दौड़कर युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम श्रीपाल पुत्र हुब्बलाल निवासी ग्राम नगला मोहन तथा दूसरे ने रामेश्वर पुत्र होती लाल निवासी ग्राम सियपुर थाना सोरों जनपद कासगंज बताए हैं। पुलिस के अनुसार रामेश्वर का बेटा प्रेम कुमार दिल्ली में रहता है। पिछले करीब चार माह पूर्व प्रेम गोविंद पुरी दिल्ली से अपाचे बाइक को चुरा कर लाया था। नंबर प्लेट बदलकर उसका पिता रामेश्वर बाइक को बेचने के लिए श्रीपाल के साथ जा रहा था, तभी पुलिस ने उनको दबोच लिया।

chat bot
आपका साथी