AMU Breaking news : एएमयू में ठेकेदारों के दो गुटों में ताबड़-तोड़ फायरिंग, इंतजामिया जांच में जुटा

( एएमयू) के आरएम हॉल के गेट के पास बुधवार शाम ठेकेदारों के दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इससे वहां भगदड़ मच गई। प्रॉक्टोरियल टीम के पहुंचने के पहले ही आरोपित भाग चुके थे।

By Parul RawatEdited By: Publish:Wed, 26 Aug 2020 09:42 PM (IST) Updated:Wed, 26 Aug 2020 09:42 PM (IST)
AMU Breaking news : एएमयू में ठेकेदारों के दो गुटों में ताबड़-तोड़ फायरिंग, इंतजामिया जांच में जुटा
AMU Breaking news : एएमयू में ठेकेदारों के दो गुटों में ताबड़-तोड़ फायरिंग, इंतजामिया जांच में जुटा

अलीगढ़, जेएनएन। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ( एएमयू) के आरएम हॉल के गेट के पास बुधवार शाम ठेकेदारों के दो गुटों में  ताबड़तोड़  फायरिंग हुई। इससे वहां  भगदड़   मच  गई।  प्रॉक्टोरियल  टीम के पहुंचने के पहले ही आरोपित भाग चुके थे। फायरिंग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। यूनिवर्सिटी से  जुड़े  लोगों का दावा है कि 50 राउंड से अधिक फायरिंग हुई है। इंतजामिया मामले की जांच में जुट गया है। सीसीटीवी कैमरे में एक पक्ष के लोग दो कारों से भागते हुए नजर आए हैं। पुलिस को कैंपस में नहीं बुलाया गया।

कोरोना संकट के चलते एएमयू में सन्नाटा है। अधिकांश छात्र अपने घर चले गए है। हॉल खाली हैं। शाम 5:35 बजे फायरिंग की आवाज सुन लोग हैरान थे कि छात्र तो हैं नहीं, फिर फायरिंग कौन कर रहा है? बाद में पता चला कि ठेकेदारों के दो गुट आपस में  भिड़  गए थे। एक गुट दो-तीन कार में हथियारों से लैस होकर आरएम हॉल के गेट के पास पहुंचा और फायरिंग शुरू कर दी। कुछ ही दूरी पर मौजूद दूसरे गुट ने भी जवाबी फायरिंग की। दो से तीन मिनट की इस  भिड़ंत  के बाद आरोपित भाग गए। जानकारों का मानना है कि अपना वर्चस्व कायम करने के लिए ठेकेदार आमने-सामने आए हैं। दोनों ही गुटों को बढ़ावा देने में यूनिवर्सिटी के लोगों का भी हाथ है। अन्यथा इतना  बड़ा  दुस्साहस किसी और के बस की बात नहीं हैं। सीसीटीवी में कैद 

प्रो. एम वसीम अली,  प्रॉक्टर  एएमयू का कहना है कि आरएम हॉल के गेट के पास यूनिवर्सिटी से  जुड़े  ठेकेदारों के दो गुटों में फायरिंग हुई है। दो कारों में तेजी से भागते हुए एक गुट के लोगों की फोटो सीसीटीवी में कैद हुई है। दूसरे गुट ने भी फायरिंग की है। इसमें आदिल और डीके नाम सामने आ रहा है। कितने राउंड फायरिंग हुई ये कहना मुश्किल है। जांच के बाद यूनिवर्सिटी की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

हॉल पर फायरिंग

अनिल समानिया, सीओ, तृतीय का कहना है कि एएमयू के आरएम हॉल पर फायरिंग की सूचना मिली थी। पुलिस ने कैंपस के बाहर आसपास इलाकों में जाकर जांच भी की। लेकिन, कुछ पता नहीं चला। इंतजामिया ने कैंपस में पुलिस को नहीं बुलाया, इस कारण मौके पर क्या हुआ इसकी जांच नहीं की जा सकी। यूनिवर्सिटी से जो भी तहरीर मिलेगी उस पर कार्रवाई की जाएगी। 

chat bot
आपका साथी