Amrit Festival of Freedom : ग्रामीण क्षेत्रों में निकली तिरंगा यात्रा, वंदेमातरम व भारत माता की जय के लगे जयघोष

Amrit Festival of Freedom अलीगढ़ के जवां कस्‍बे में रविवार को तिरंगा यात्रा निकाली गयी। रैली में वंदे मातरम और भारत माता की जय के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। इसके अलावा नगर पंचायत बरौली में भी तिरंगा यात्रा निकाली गयी। करीब 15 गांवों में यह रैली घूमी।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sun, 14 Aug 2022 05:19 PM (IST) Updated:Sun, 14 Aug 2022 05:45 PM (IST)
Amrit Festival of Freedom : ग्रामीण क्षेत्रों में निकली तिरंगा यात्रा, वंदेमातरम व भारत माता की जय के लगे जयघोष
जवां में बाइक तिरंगा यात्रा निकालते मुस्लिम समाज के लोग। सौजन्‍य : जागरण

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। Amrit Festival of Freedom : जवां कस्बे में मुस्लिम समाज के लोगों ने बाइक तिरंगा यात्रा रैली निकालकर देशभक्ति का जोश भरा। वंदे मातरम व भारत माता की जयकारों से चारों दिशाएं गूंज उठी।

हमें इस देश के लिए जीना है : बाइक रैली स्थानीय बंबा से शुरू होकर ब्लाक तक गई । दौरान इस डा शमीम अहमद ने लोगों को संबोधित किया कि हमारे देश को आजाद कराने में क्रांतिकारियों की बहुत बड़ी भूमिका रही है। हमे इस देश के लिए ही जीना है और देश के लिए ही मरना है।

ये लोग रहे शामिल : इस अवसर पर उपस्थित अन्य प्रमुख लोगों में रिटायर्ड डीएसपी साबिर अली, चमन खान प्रधान, इमामुद्दीन कुरेशी, यूनुस सिद्दीकी, हाजी जफरुद्दीन खान, हनीफ खां, शमशाद, मोनी हसन कुरेशी, कासिम कुरैशी, शादाब सिद्दीकी, दानिश सिद्दीकी, फैजान कुरैशी, मुजाहिद कादरी, राकेश डिस वाले, अब्दुल खालिद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

15 गांवों में घूमी तिरंगा यात्रा : बरौली नगर पंचायत में अशोक दिवाकर के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया गया जिसने नगर पंचायत के सभी 15 गांवों में भ्रमण किया। मेमडी में गोधा भाजपा मंडल के अध्यक्ष केहरी सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा रैली निकाली जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया व भारत माता की जय के नारे लगाए।

कासिमपुर में निकली तिरंगा यात्रा में गूंजा वंदे मातरम

कासिमपुर। आजादी के 75 वेे अमृत महोत्सव के तहत कासिमपुुर पावर हाउस में दयानंद सरस्वती शिशुु मंदिर की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई।यात्रा का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ केे विभाग चालक राजकुमार एवं कुंवर पाल सिंह ने किया।

तिरंगा यात्रा में छह सौ से अधिक छात्र एवं छात्राओं ने प्र्रतिभाग किया। तिरंगा यात्रा दयानंद सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज सेे शुरू हुई, जो विभिन्न मार्गो से होकर निकली। तिरंगा यात्रा में कई संगठन शामिल हुए। इस दौरान प्र्रधानाचार्य गिरीश कुमार, अम्बरीश, चेतन, रमाशंकर मिश्र, सतवीर सिंह, अनिल कुमार सिंह, सुरेंद्र्र सिंह, दीपक शर्मा, सतीश कुमार, विष्णु ओम सिंह, चेतन कुमार, सुुुनील कुमार, राजवीर सिंह, चांदनी चौहान, चारू शर्मा, राजवीर सिंह आदि मौजूूद रहेे।

chat bot
आपका साथी