डॉ. पूजा शकुन के पति को कत्लेआम की धमकियां, जानिए क्या है वजह Aligarh News

अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव डॉ. पूजा शकुन पांडेय के पति अशोक पांडेय को फोन पर धमकियां मिल रही हैं। अज्ञात मोबाइल नंबरों से कत्लेआम की धमकियां दी जा रही हैं।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Tue, 02 Jul 2019 03:11 PM (IST) Updated:Thu, 04 Jul 2019 09:25 AM (IST)
डॉ. पूजा शकुन के पति को कत्लेआम की धमकियां, जानिए क्या है वजह Aligarh News
डॉ. पूजा शकुन के पति को कत्लेआम की धमकियां, जानिए क्या है वजह Aligarh News

अलीगढ़ (जेएनएन)। अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव डॉ. पूजा शकुन पांडेय के पति अशोक पांडेय को फोन पर धमकियां मिल रही हैं। अज्ञात मोबाइल नंबरों से कत्लेआम की धमकियां दी जा रही हैं। जिलाध्यक्ष ने गांधीपार्क थाने में तहरीर दी है।

यह है वजह
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारने के व विवादित बयान देकर चर्चा में रहने वाली डॉ. पूजा की सर्जरी कराने को उनके पति व महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक पांडेय सोमवार को दिल्ली गए थे। जिलाध्यक्ष कुंज मिश्रा निवासी बी दास कंपाउंड नौरंगाबाद गांधीपार्क ने बताया कि पांडेय के मोबाइल पर सुबह से लेकर देर शाम तक कई बार अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कत्लेआम करने की धमकी दी गई है। पिछले दिनों पांडेय ने मेरठ में हिंदुओं के पलायन को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा था।

सर्विलांस के जरिए हो रहीं जांच
आरोप है कि उसी के बाद से उन्हें धमकाया जा रहा है। मोबाइल नंबर अलग-अलग प्रदेशों के हैं और धमकी देने वाले अलीगढ़ में आकर कत्लेआम व खून- खराबा करने की धमकी दे रहे हैं। यदि डॉ. पूजा व उनके पति अशोक पांडेय के साथ किसी भी प्रकार की वारदात हुई तो महासभा के कार्यकर्ता ईंट से ईंट बजा देंगे। तहरीर में आशंका  जताई गई है कि ऐसा होने से देश में दंगा- फसाद हो सकता है। इंस्पेक्टर गांधीपार्क धीरेंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि जांच की जा रही है। सर्विलांस की मदद से धमकी देने वाले मोबाइल नंबरों की लोकेशन पता की जा रही है।

chat bot
आपका साथी