आंधी ने ले ली युवक की जान

अलीगढ़ : बरला थाना क्षेत्र के गांव नगरिया खैराबाद में रविवार की रात आई तेज आधी एक युवक के लिए मौत बन

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Apr 2018 03:59 PM (IST) Updated:Mon, 30 Apr 2018 03:59 PM (IST)
आंधी ने ले ली युवक की जान
आंधी ने ले ली युवक की जान

अलीगढ़ : बरला थाना क्षेत्र के गांव नगरिया खैराबाद में रविवार की रात आई तेज आधी एक युवक के लिए मौत बन गई। युवक छत पर चारपाई पर सो रहा था। तेज हवाओं के साथ आई आंधी से युवक नीचे गली की सड़क पर गिर गया। इससे युवक की मौक पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलते ही आसपास के तमाम लोग इकट्ठा हो गए।

थाना क्षेत्र के गांव नगरिया के 45 वर्षीय रामबाबू रात खाना खाकर छत पर चारपाई पर सो रहा था। रात करीब 11 बजे तेज आधी आई तो वह नीचे उतरने के लिए जैसे ही चारपाई से खड़े हुए तो हवा के झोके के साथ गली में सड़क पर गिर गए। जिससे उनका सिर फट गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई । परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। जिस घर में यह घटना हुई उस घर के आसपास के घरों में खाना तक नहीं बना। मृतक युवक के एक बेटा और बेटी हैं। बेटे की शादी हो चुकी है।

इसके अलावा तेज आंधी से गांव में आधा दर्जन के करीब पेड़ टूटने की जानकारी मिली है। कई पुराने मकानों की छत पर रखे छप्पर भी उड़ गए। इसके अलावा कई लोगों की छत पर रखी टीन दूर जा गिरी। घटना के बाद गांव के लोग चिंतित हैं। अपने घरों के छोटे बच्चों की छत पर नहीं सुलाने के सुझाव एक-दूसरे को देते हुए देखे गए। जानकारी मिलने के बाद एसआई सत्यभान सिंह मौके पर पहुंच गए और मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी