अलीगढ़ में गोवंश के अवशेष मिलने पर हंगामा, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

अलीगढ़ जिले के थाना चंडौस क्षेत्र के गांव भोगपुर में बुलंदशहर जिले के बार्डर पर पांच गाय कटी मिलने पर लोगों ने हंगामा किया। अवशेष चार दिन पुराने बताए गए हैं।

By Mukesh ChaturvediEdited By: Publish:Wed, 02 Jan 2019 04:40 PM (IST) Updated:Wed, 02 Jan 2019 05:09 PM (IST)
अलीगढ़ में गोवंश के अवशेष मिलने पर हंगामा, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
अलीगढ़ में गोवंश के अवशेष मिलने पर हंगामा, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

अलीगढ़ (जेएनएन)।  जिले के थाना चंडौस क्षेत्र के गांव भोगपुर में बुलंदशहर जिले के बार्डर पर पांच गाय कटी मिलीं। अवशेष चार दिन पुराने बताए गए। मामला दर्ज करने को दोनों थानों की तैयार न हुई तो हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता व ग्र्रामीण भड़क गए। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम लगाने की धमकी तक दे डाली। माहौल बिगड़ता देख खुर्जा के सीओ गोपाल सिंह ने लोगों को शांत किया और बुलंदशहर जिले के थाना अरनियां में मामला दर्ज कराया। आरोपितों का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है।

 

कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी 
हिंदूवादी युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष परमेश्वर भारद्वाज ने कार्रवाई न होने पर आंदोलन की धमकी दी है। गोवंश के अवशेष भोगपुर गांव के रेलवे फाटक के निकट एक बाग में पड़े मिले। सुबह करीब आठ बजे लोगों की इस पर नजर पड़ी, जिसकी जानकारी थाना पुलिस के अलावा भाजपा के जिला कार्यसमिति सदस्य जयशर्मा सहित अन्य लोगों को दी। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और मामला दर्ज कराने के लिए चंडौस पुलिस को फोन किया।

मामला दर्ज करने को तैयार न हुई पुलिस

करीब आधा घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंच तो गई, लेकिन घटना स्थल थाना अरनियां में होने की बात कहते हुए मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया। थाना अरनियां पुलिस भी मामला दर्ज करने को तैयार न हुई तो लोग आक्रोशित हो गए। लोगों में बढ़ते गुस्से को देख थाना अरनियां, खुर्जा देहात, शिकारपुर, खुर्जा कोतवाली की पुलिस पहुंच गई और लोगों को शांत कर कर गोवंश के अवशेष दफन करा दिए। सीओ खुर्जा गोपाल सिंह े बताया कि गोवंश के अवशेष मिले हैं। घटना चार दिन पुरानी लग रही है। मामला दर्ज करा दिया गया है। आरोपितों का पता लगाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी