घर में संदिग्ध परिस्थितियों में दुपट्टे से लटका मिला विवाहिता का शव

सीमावर्ती जिला बुलंदशहर के थाना जरगवां क्षेत्र के गांव बागी नगला में शनिवार की रात एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर में ही उसी के दुपट्टे से फंदे पर लटका मिला।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Aug 2021 01:15 AM (IST) Updated:Mon, 09 Aug 2021 01:15 AM (IST)
घर में संदिग्ध परिस्थितियों में दुपट्टे  
से लटका मिला विवाहिता का शव
घर में संदिग्ध परिस्थितियों में दुपट्टे से लटका मिला विवाहिता का शव

अलीगढ़ : सीमावर्ती जिला बुलंदशहर के थाना जरगवां क्षेत्र के गांव बागी नगला में शनिवार की रात एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर में ही उसी के दुपट्टे से फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने दहेज की खातिर फंदा लगाकर हत्या करने का आरोप लगा कर हंगामा किया। इलाका पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है।

दादों क्षेत्र के गांव और ओंधा खेड़ा निवास श्यामवीर सिंह ने अपनी 23 वर्षीय पुत्री सुनीता का विवाह दो वर्ष पूर्व रामघाट क्षेत्र के गांव बागी नगला में विकेश यादव के साथ दान दहेज के साथ की थी। आरोप है कि शादी में दिए गए दहेज से ससुरालीजन खुश नहीं थे। आए दिन उसे पीटते थे। एक बार उसका गर्भपात भी करा दिया था। चार पहिए की गाड़ी की मांग पूरी न होने पर गले में दुपट्टे से फंदा लगाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग भारी संख्या में ससुराल पहुंच गए और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर एसओ रामघाट वीरेंद्र सिंह पहुंच गए और शव को फंदे से उतरवारा। तहसीलदार राजकुमार भास्कर की देखरेख में शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई दुर्गेश ने पति विकेश, ससुर राजेंद्र सिंह, सास कमलेश देवी, ननद नीरेश, नीतू व सोनम सहित छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी। एसओ ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी