किशोरी पर तेजाब फेंकने वाला गिरफ्तार, बोला प्यार में मिला था धोखा

सादाबाद क्षेत्र के एक गांव में किशोरी पर तेजाब फेंकने के आरोपित को सादाबाद पुलिस ने दबोच लिया। आरोपित गांव से भागा हुआ था। पुलिस इसकी कई दिनों से तलाश कर रही थी।

By Edited By: Publish:Sun, 17 Feb 2019 09:00 AM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 09:18 AM (IST)
किशोरी पर तेजाब फेंकने वाला गिरफ्तार, बोला प्यार में मिला था धोखा
किशोरी पर तेजाब फेंकने वाला गिरफ्तार, बोला प्यार में मिला था धोखा

हाथरस (जेएनएन)। सादाबाद क्षेत्र के एक गांव में किशोरी पर तेजाब फेंकने के आरोपित को सादाबाद पुलिस ने दबोच लिया। आरोपित गांव से भागा हुआ था। पुलिस इसकी कई दिनों से तलाश कर रही थी।  पुलिस की पूछताछ में आरोपित ने प्यार में धोखा मिलने की बात कही। आरोपित की बात पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है।

किशोरी से लिया बदला
आरोपित ने कहा कि धोखे के बाद वह किशोरी से बदला लेना चाहता था। उसने किशोरी का चेहरा झुलसाने की योजना बनाई। प्रपोज-डे की आधी रात को वह किशोरी के घर पहुंचकर और जंगले से सोती हुई किशोरी पर तेजाब फेंक दिया। यह सब उसने बदला लेने की नीयत से किया है। इसका उसे ज्यादा पछतावा नहीं है। अहम बात यह है कि इस तरह की घटनाओं में निरंतर इजाफा हो रहा है। यदि परिवार के लोग थोड़ा सा भी सचेत हो जाए। घटनाओं पर कुछ हद तक अंकुश लगाया जा सकता है। इसके साथ-साथ पुलिस को भी कठोर कार्रवाई करने की जरूरत है।

कंबल से बच गया चेहरा
तेजाबी हमले के बाद किशोरी झुलस गई थी। कंबल के कारण उसका चेहरा बच गया लेकिन हाथों की त्वचा खराब हो गई। पुलिस ने इस मामले में किशोरी के मामा की तहरीर पर आरोपित भूरा पुत्र खचेर ङ्क्षसह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस तभी से आरोपित की तलाश कर रही थी। पुलिस को आरोपित के कस्बे में होने की सूचना मिली। एसआई उत्तम पटेल ने मौके से आरोपित को दबोच लिया। आरोपित को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी