Aligarh Crime : लघुशंका के बहाने मेडिकल कालेज से भागा चोरी का आरोपित, दो हेड कांस्‍टेबिल निलंबित

Aligarh Crime चोरी का आरोपित एएमयू के जेएन मेडिकल कालेज से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। मामले में दो हेड कांस्‍टेबिल निलंबित कर दिए गए। दरअसल आरोपित की लोगों ने पिटाई कर दी जिसके बाद उसे अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Fri, 23 Sep 2022 06:02 AM (IST) Updated:Fri, 23 Sep 2022 06:14 AM (IST)
Aligarh Crime : लघुशंका के बहाने मेडिकल कालेज से भागा चोरी का आरोपित, दो हेड कांस्‍टेबिल निलंबित
चोरी के मामले में पकड़ा गया आरोपित लघुशंका के बहाने एएमयू के JN Medical College से भाग निकला।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता।  Aligarh Crime : क्वार्सी क्षेत्र में चोरी के मामले में पकड़ा गया आरोपित गुरुवार को लघुशंका के बहाने एएमयू के JN Medical College से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपित की लोगों ने पिटाई कर दी थी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने सिविल लाइन थाने में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में दो हेड कांस्‍टेबिल को निलंबित कर दिया गया। 

जलेसर का रहने वाला था आरोपित : विक्रम कालोनी निवासी चंद्रशेखर सिंह की हार्डवेयर की दुकान में मंगलवार रात को चोरी के आरोप में लोगों ने हाथरस के जलेसर अड्डा निवासी महेश को पकड़ लिया था। उसकी जमकर पिटाई कर दी थी। घायल अवस्था में पुलिस ने आरोपित को जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। यहां पुरानी बिल्डिंग के सामने वार्ड 10 में आरोपित का इलाज चल रहा था।

खिड़की से नीचे कूदा : two head constables सुरक्षा में तैनात किए गए थे। गुरुवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे महेश लघुशंका के बहाने टायलेट चला गया। वापस आया तो पुलिसकर्मियों से नजर बचाकर टायलेट के सामने जीने से में चढ़ गया और खिड़की से नीचे कूद गया। जब काफी देर तक आरोपित नहीं लौटा तो कांस्टेबल ने अंदर जाकर देखा, तब जाकर घटना का पता चला।

दो हेड कांस्‍टेबल निलंबित : CO III Shwetabh Pandey ने बताया कि आरोपित नशे का आदी है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। तलाश की जा रही है। इसके अलावा पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट बनाई गई है। SSP Kalanidhi Naithani ने दो हेड कांस्टेबलों को निलंबित करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी