Faith : श्रीराम मंदिर की भव्‍यता को जन-जन तक पहुंचाएंगे Aligarh news

विश्व हिंदू परिषद अयोध्या में श्रीराम मंदिर की भव्यता को गांव-गांव तक ले जाएगी। विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता शहर से लेकर गांव तक ग्रामीणों को मंदिर की विशेषता के बारे में बताएंगे साथ ही मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि भी लेंगे।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 03:59 PM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 03:59 PM (IST)
Faith : श्रीराम मंदिर की भव्‍यता को जन-जन तक पहुंचाएंगे Aligarh news
इसके लिए विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।

अलीगढ़, जेएनएन : विश्व हिंदू परिषद अयोध्या में श्रीराम मंदिर की भव्यता को गांव-गांव तक ले जाएगी। विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता शहर से लेकर गांव तक ग्रामीणों को मंदिर की विशेषता के बारे में बताएंगे, साथ ही मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि भी लेंगे। इसके लिए विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।

हर हिंदू की है श्रीराम मंदिर में आस्‍था

विहिप के प्रांत सेवा प्रमुख सिद्धार्थ मोहन ने बताया कि देश ही नहीं दुनिया में जहां भी हिंदू हैं, सभी कि श्रीराम मंदिर से आस्था हैं। हर कोई अयोध्या में भव्य मंदिर के निर्माण के लिए वर्षों से आस लगाए हुए था। विहिप के नेतृत्व में पूरे देश के लोगों ने मंदिर निर्माण के लिए लंबी लड़ाई लड़ी थी। अब भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है। इसलिए विहिप श्रीराम मंदिर की भव्यता को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगा। सिद्धार्थ मोहन ने कहा कि गांव और शहर में ग्रामीणों को इसके बारे में बताया जाएगा। मंदिर की क्या-क्या विशेषता है। मंदिर का निर्माण कार्य कैसे होगा आदि चीजें बताई जाएंगी। जनवरी में गांवों में संपर्क शुरू हो जाएगा। करीब 800 गांवों में जाने की योजना है। इसके लिए बकायदा विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। 15 दिसंबर से लेकर एक जनवरी तक प्रशिक्षण कार्यक्रम चलेगा। इसमें कार्यकर्ताओं को बताया जाएगा कि वह समाज में लोगों से कैसे संवाद  और संपर्क करें। सिद्धार्थ मोहन ने कहा कि लोगों से मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि भी ली जाएगी। जिससे मंदिर के लिए प्रत्येक व्यक्ति का अंशदान हो। वह अयोध्या में दर्शन करने जाएं तो उसे महसूस हो सके कि मंदिर निर्माण में उसका भी सहयोग है। सिद्धार्थ मोहन ने कहा कि करीब 500 वर्षों से हिंदू जनमानस मंदिर निर्माण की आस लगाए हुए था, उसकी आस पूरी होने से उनमें अब जबदस्त उत्साह है।

chat bot
आपका साथी