अलीगढ़ की नुमाइश में पहली बार शामिल की गई शूटिंग, नहीं होगी पतंगबाजी

नुमाइश खेल महोत्सव में इस बार कई खेलों की बढ़ोत्तरी की गई है। इसमें पिछले साल उड़ी पतंग को इस साल निशानेबाजी ने काट दिया है।

By Mukesh ChaturvediEdited By: Publish:Fri, 18 Jan 2019 04:29 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jan 2019 04:29 PM (IST)
अलीगढ़ की नुमाइश में पहली बार शामिल की गई शूटिंग, नहीं होगी पतंगबाजी
अलीगढ़ की नुमाइश में पहली बार शामिल की गई शूटिंग, नहीं होगी पतंगबाजी

अलीगढ़ {गौरव दुबे}।  नुमाइश खेल महोत्सव में इस बार कई खेलों की बढ़ोत्तरी की गई है। इसमें पिछले साल उड़ी पतंग को इस साल निशानेबाजी ने काट दिया है। पतंगबाजी के खेल को हटाकर पहली बार शूटिंग प्रतियोगिता को शामिल किया गया है। अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेफरी व शूटर वेदप्रकाश शर्मा शूटिंग रेंज तैयार कर नुमाइश में स्विट्जरलैंड की अत्याधुनिक साइस मशीन पर प्रतियोगिता कराएंगे। इस बार नुमाइश खेल महोत्सव में खेलों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। प्रमुख संयोजक व यूपी ओलंपिक संघ के सह संयुक्त सचिव मजहर-उल-कमर ने बताया कि इस साल नुमाइश खेल का उद्घाटन सूबे के खेलमंत्री चेतन चौहान से कराने पर विचार किया जा रहा है। बताया कि 2013 में तत्कालीन जिलाधिकारी राजीव रौतेला को नुमाइश खेल महोत्सव का प्रस्ताव दिया गया था तब से खेल आयोजन होते आ रहे हैं। पिछली बार की तरह शारदा स्पोट्र्स ट्रस्ट इस साल भी प्रायोजक की भूमिका में है।

इस साल बढ़ाए खेल

स्केटिंग, कराटे, योग, लॉन टेनिस, बॉक्सिंग व शूटिंग खेलों को इस बार जोड़ा गया है। नुमाइश में कुश्ती की शुरुआत तो 2013 में ही मिट्टी पर हुई थी। 2014 में मिट्टी पर प्वाइंट के आधार पर कुश्ती कराई गई। 2016 में कुश्ती गद्दों पर प्वॉइंट के आधार पर करानी शुरू हुई।

कब-कब कितने खेल?

2013 में 07 खेल

2014 में 09 खेल

2015 में 14 खेल

2016 में 16 खेल

2018 में 17 खेल

2019 में 20 खेल

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद सम्मेलन 25 को 

नुमाइश का आयोजन 20 जनवरी से 14 फरवरी तक किया जाएगा। इसमें राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का सम्मेलन 25 जनवरी को किया जाएगा। तहसीलदार कोल गौतम सिंह ने उक्त तिथि को दोपहर तीन से शाम छह बजे तक कृष्णांजलि सभागार में कार्यक्रम करने का अनुमति पत्र जारी किया है।

chat bot
आपका साथी