Road Accident In Aligarh: दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में दो लोगों की मौत, ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा

गांव अटा के पास शुक्रवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें दो लोगों की मृत्यु हो गई। दो लोग घायल हो गए जिन्हें जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। किसी ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। पुलिस के अनुसार वाहन को ओवरटेक करने के चलते हादसा हुआ। दादों क्षेत्र के गांव राजमऊ निवासी प्रदीप यादव किसी काम से कस्बा छर्रा गए थे।

By Jagran NewsEdited By: Shivam Yadav Publish:Fri, 19 Apr 2024 09:46 PM (IST) Updated:Fri, 19 Apr 2024 09:46 PM (IST)
Road Accident In Aligarh: दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में दो लोगों की मौत, ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा
Road Accident: दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में दो लोगों की मौत।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। दादों-छर्रा रोड पर गांव अटा के पास शुक्रवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें दो लोगों की मृत्यु हो गई। दो लोग घायल हो गए, जिन्हें जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। किसी ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। पुलिस के अनुसार, वाहन को ओवरटेक करने के चलते हादसा हुआ। 

दादों क्षेत्र के गांव राजमऊ निवासी प्रदीप यादव किसी काम से कस्बा छर्रा गए थे। वहां से गांव लौट रहे थे। इधर, बुलंदशहर के गांव काजीवाड़ा निवासी खलील बुलंदशहर की तरफ जा रहे थे। इनकी बाइक पर गांव के राजू व जवां क्षेत्र के गांव सुमेरा निवासी जौनी सवार थे। 

ये सभी कस्बा दादों निवासी खलील के रिश्तेदार सरवर की बेटी नजमा परवीन की शादी में शामिल होकर लौट रहे थे। शाम करीब सात बजे गांव अटा के पास खलील ने सामने चल रहे वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया, तभी सामने से आ रहे प्रदीप की बाइक से टक्कर हो गई। 

इसमें चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इन्हें छर्रा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्रदीप व खलील को मृत घोषित कर दिया गया। जौनी व राजू को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। 

प्रदीप के परिवार में पत्नी, दो बेटे व एक बेटी हैं। वे दो भाइयों में छोटे थे। बड़े भाई ने छह वर्ष पहले आत्महत्या कर ली थी। अब उनकी मृत्यु से परिवार टूट चुका है। 

प्रदीप अलीगढ़ में पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार के पास काम करते थे। दादों थाना के प्रभारी उपेंद्र कुमार मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी