Road Accident : यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में घुसी कार, सुल्तानपुर के दंपती की दर्दनाक मौत

Road Accident विजयपाल यादव व उनकी पत्नी कोमल उर्फ रीना यादव सवार थीं। एक्सप्रेसवे के प्वाइंट 51 पर एक बस अचानक रुककर बैक होने लगी तभी पीछे से रही कार उससे टकरा गई। चालक व दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें जेवर के कैलाश अस्पताल ले जाया गया जहां विजयपाल व कोमल को मृत घोषित कर दिया गया।

By Jagran NewsEdited By: Mohammed Ammar Publish:Mon, 22 Apr 2024 05:17 PM (IST) Updated:Mon, 22 Apr 2024 05:17 PM (IST)
Road Accident : यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में घुसी कार, सुल्तानपुर के दंपती की दर्दनाक मौत
Road Accident : यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में घुसी कार, सुल्तानपुर के दंपती की दर्दनाक मौत

जागरण संवाददाता, अलीगढ़: टप्पल क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार को एक टैक्सी कार आगे चल रही बस में जा घुसी। इसमें सुल्तानपुर के दंपती की मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार टैक्सी कार सुल्तानपुर से दिल्ली जा रही थी। इसे पूर्वोत्तर दिल्ली के थाना खजूराखास क्षेत्र के श्रीराम कालोनी राजीव नगर निवासी जाहिद चला रहे थे।

कार में सुल्तानपुर जिले के थाना बंधुआ कला क्षेत्र के धारुपुर निवासी विजयपाल यादव व उनकी पत्नी कोमल उर्फ रीना यादव सवार थीं। एक्सप्रेसवे के प्वाइंट 51 पर एक बस अचानक रुककर बैक होने लगी, तभी पीछे से रही कार उससे टकरा गई। चालक व दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें जेवर के कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहां विजयपाल व कोमल को मृत घोषित कर दिया गया। मामले में विजयपाल के स्वजन ने बस चालक के विरुद्ध तहरीर दी है।

chat bot
आपका साथी