रात को खायी दाल की पकौड़ी की सब्‍जी, सुबह पहुंच गए अस्‍पताल Aligarh News

हाथरस के गांव नगला प्रहलाद में बीती रात खाना कर सोए लोग सुबह अचेत अवस्था मे मिले। जिससे लोगों को हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सरकारी एंबुलेंस और स्वयं की गाड़ी से अचेत लोगों को बागला जिला अस्पताल पहुचाया।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Thu, 27 May 2021 11:44 AM (IST) Updated:Thu, 27 May 2021 11:44 AM (IST)
रात को खायी दाल की पकौड़ी की सब्‍जी, सुबह पहुंच गए अस्‍पताल Aligarh News
जिला अस्पताल में भर्ती फ़ूड प्वाजनिंग के शिकार लोग।

हाथरस, जेएनएन । हाथरस के गांव नगला प्रहलाद में बीती रात दूषित दाल की पकौड़ी की सब्‍जी खाने से आधा दर्जन से अधिक लोग बीमार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को बागला अस्‍पताल में भर्ती कराया। एक ही परिवार के सात लोगों के बीमार होने से गांव में दहशत का माहौल है। 

फूड पॉइजनिंग का मामला

हाथरस के गांव नगला, प्रहलाद में बुधवार की रात खाना कर सोए लोग सुबह अचेत अवस्था मे मिले। जिससे लोगों को हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सरकारी एंबुलेंस और स्वयं की गाड़ी से अचेत लोगों को बागला जिला अस्पताल पहुचाया। अचेत अवस्था मे लक्ष्मी देवी, लवकुश, अन्नू, विनेश, नन्नेराज, लोकेश, कशिश, जल देवी का उपचार बागला अस्पताल में भर्ती कराया गया।  डाक्टरो ने प्रथम दृष्टया मामला फूड पॉइजनिंग का बताया है। स्वजन ने बताया कि रात को खाने में दाल की पकोड़ी की सब्ज़ी खाई थी, जिससे फूड पॉइजनिंग हो गई है।

chat bot
आपका साथी